जदयू में आरसीपी सिंह की नो इंट्री, 72 से 42 सीट पर पहुंचा दिया था : ललन

जदयू में आरसीपी सिंह की नो इंट्री, 72 से 42 सीट पर पहुंचा दिया था : ललन

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि जदयू में आरसीपी सिंह की वापसी नहीं होगी। उनके लिए नो इंट्री है। आरसीपी सिंह के लिए जदयू में कोई जगह नहीं है। आरसीपी सिंह ने ही पार्टी को 72 से 42 सीट तक पहुंचा दिया था। हालांकि, विधानसभा चुनाव 2025 में कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर से जदयू को 42 से 85 तक पहुंचा दिया। उन्होंने प्रशांत किशोर के मुद्दे पर कहा- वे उन्हें नहीं जानते हैं। प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजनीति से बाहर करने और मिट्टी में मिलाने की बात कही थी। जदयू को 25 सीट मिलने का दावा किया था। लेकिन, विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सबके सामने है। जानकारी के मुताबिक जन सुराज के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके अभिभावक की तरह हैं। मैं उनसे कभी दूर नहीं रहा। हमारे बीच सिर्फ राजनीतिक संबंध नहीं हैं, बल्कि व्यक्तिगत रिलेशन भी हैं। 25 साल से हम एक-दूसरे को जानते हैं। इसके बाद से ही आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी की चर्चा शुरू हो गई। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि जदयू में आरसीपी सिंह की वापसी नहीं होगी। उनके लिए नो इंट्री है। आरसीपी सिंह के लिए जदयू में कोई जगह नहीं है। आरसीपी सिंह ने ही पार्टी को 72 से 42 सीट तक पहुंचा दिया था। हालांकि, विधानसभा चुनाव 2025 में कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर से जदयू को 42 से 85 तक पहुंचा दिया। उन्होंने प्रशांत किशोर के मुद्दे पर कहा- वे उन्हें नहीं जानते हैं। प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजनीति से बाहर करने और मिट्टी में मिलाने की बात कही थी। जदयू को 25 सीट मिलने का दावा किया था। लेकिन, विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सबके सामने है। जानकारी के मुताबिक जन सुराज के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके अभिभावक की तरह हैं। मैं उनसे कभी दूर नहीं रहा। हमारे बीच सिर्फ राजनीतिक संबंध नहीं हैं, बल्कि व्यक्तिगत रिलेशन भी हैं। 25 साल से हम एक-दूसरे को जानते हैं। इसके बाद से ही आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी की चर्चा शुरू हो गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *