रतलाम में IPL की तर्ज पर होगा RCL:14 टीमों लेगी भाग, 220 खिलाड़ी होंगे शामिल; विजेता टीम को मिलेगा डेढ़ लाख नगद इनाम

रतलाम में IPL की तर्ज पर होगा RCL:14 टीमों लेगी भाग, 220 खिलाड़ी होंगे शामिल; विजेता टीम को मिलेगा डेढ़ लाख नगद इनाम

रतलाम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर रतलाम चैंपियन लीग (RCL) कुशाभाऊ ठाकरे ट्रॉफी का आयोजन होगा। इस क्रिकेट लीग में रतलाम जिले के क्रिकेटर व खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। आईपीएल की तरह इस लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों की शनिवार दोपहर नीलामी हुई। क्रिकेट टीमों ने खिलाड़ियों की बोली लगाकर खरीदा। 25 मार्च से 11 अप्रैल तक चलने वाले इस लीग में कुल 46 मैच खेले जाएंगे। कुशाभाऊ ठाकरे ट्रॉफी RCL का यह चौथा सीजन है। टूर्नामेंट में 14 टीमें भाग लेगी। सभी मुकाबले रतलाम के नेहरू स्टेडियम में रात्रि में होंगे। 220 खिलाड़ियों को नीलामी हुई शनिवार को टीमों के मालिकों ने 220 खिलाड़ियों की बोली लगाकर खिलाड़ी खरीदे। बड़ी संख्या में टीम मालिकों ने भाग लिया। खिलाड़ियों की नीलामी में टीम मालिकों ने खेल कौशल, प्रदर्शन और फिटनेस को प्राथमिकता दी। हर टीम में संतुलित बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर शामिल किए गए। दर्शकों के बैठने की रहेगी व्यवस्था चैंपियन शीप देखने आने वाले दर्शकों के लिए भी इस बार बैठक व्यवस्था रहेगी। महू से स्पेशल स्टैंड मंगाए जाएंगे। स्टेडियम की तरफ इन स्टैंड पर बैठकर 1200 से 1500 दर्शक एक साथ मैच देख सकेंगे। डेढ़ लाख का प्रथम पुरस्कार आरसीएल में प्रथम पुरस्कार 1 लाख 51 हजार रुपए व ट्रॉफी व सेकेंड पुरस्कार 75 हजार रुपए एवं ट्रॉफी दी जाएगी। हर एक मैच में मैन ऑफ दी मैच, मैन ऑफ दी सीरीज के इनाम भी दिए जाएंगे। किक्रेट खेल से जोड़ना उद्देश्य रतलाम क्रिकेट लीग समिति संरक्षक महेंद्र कोठारी ने बताया स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति व पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से इस लीग का यह चौथा साल है। इसमें पहली बार रतलाम जिले के खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन देने के लिए शामिल किया जा रहा है। समिति संयोजक यतेंद्र भारद्वाज ने बताया यतेंद्र भारद्वाज ने बताया आईपीएल की तर्ज पर टूर्नामेंट होगा। 14 टीम भाग लेगी। टीम खिलाड़ियों की बोली लगाती है। 15 खिलाड़ी खरीदने होते है। रतलाम व ग्रामीण विधानसभा को लोकल एक साथ मानते हुए टीमों को शामिल किया जाता है। इसी साल से जिले के सैलाना, जावरा व आलोट विधानसभा के खिलाड़ियों को भी शामिल किया जा रहा है। समिति के सरंक्षक महेंद्र कोठारी व प्रदीप उपाध्याय है। इस लीग के आयोजन का उद्देश्य न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। साथ ही शहर के युवाओं को क्रिकेट के खेल से जोड़ना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *