एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 ही मैच खेलेगी RCB, IPL 2026 के 2 होम मैच अब इस शहर में

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 ही मैच खेलेगी RCB, IPL 2026 के 2 होम मैच अब इस शहर में

IPL 2025 का खिताब जीतने के बात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड की थी, इस दौरान 11 लौगों की मौत हो गई थी। 

RCB Home Matches in IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि 4 जून 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि अब आईपीएल के मैच आरसीबी यहां नहीं खेल पाएगी। हालांकि, क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2026 में चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी अपने पांच मैच खेलेगी, जबकि दो मुकाबले अन्य वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे।

साल 2025 में आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था, जिसके बाद पूरे बेंगलुरु शहर में जश्न का माहौल था। इस जश्न को स्टेडियम में मनाने के लिए खिलाड़ी चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे थे, जहां अचानक भगदड़ मच गई और 11 लोगों की मौत हो गई।

कैसे मिली मंजूरी?

इस साल 17 जनवरी को कर्नाटक राज्य सरकार ने अधिकारियों द्वारा तय की गई खास शर्तों का पालन करने के अधीन, चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट ऑपरेशन फिर से शुरू करने के लिए कंडीशनल मंज़ूरी दी। 12 फरवरी को एक फॉर्मल मंज़ूरी मिली, जिससे RCB के लिए उस जगह (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु) पर लौटने के दरवाज़े खुल गए, जिसे वे 2008 में IPL की शुरुआत के बाद से अपना घर कहते रहे हैं, जब भी भारत में टूर्नामेंट हुआ है।

रायपुर में होंगे 2 RCB के मैच

आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने दो होम मैच रायपुर में खेलेगी। रायपुर आईपीएल के लिए नया नहीं है, इससे पहले भी टूर्नामेंट के कई मुकाबले यहां खेले जा चुके हैं। एक समय यह मैदान दिल्ली कैपिटल्स के लिए होम ग्राउंड के तौर पर भी इस्तेमाल किया गया था। इस मैदान पर विराट कोहली भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।

फिलहाल आईपीएल 2026 के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने संकेत दिया है कि अगले कुछ दिनों में कार्यक्रम जारी किया जा सकता है। कुछ राज्यों में चुनाव को लेकर चर्चा चल रही है और जैसे ही सभी बैठकों की प्रक्रिया पूरी होगी, नए सीजन के शेड्यूल की घोषणा कर दी जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आरसीबी उद्घाटन मैच खेलेगी या नहीं, क्योंकि आमतौर पर आईपीएल में डिफेंडिंग चैंपियन टीम ही नए सीजन का पहला मुकाबला खेलती है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *