RBSE 12th Result Topper : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित होते ही पूरे डीडवाना क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के रिजल्ट में दीपिका रांकावत ने टॉप किया। विज्ञान स्ट्रीम में डीडवाना की बेटी दीपिका रांकावत 99.8 फीसदी अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। इस बार डीडवाना की होनहार छात्रा दीपिका रांकावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विज्ञान संकाय में प्रदेशभर में टॉप कर इतिहास रच दिया।
दीपिका रांकावत ने 99.80 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे डीडवाना का नाम रोशन कर दिया। जैसे ही रिजल्ट की खबर सामने आई, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिश्तेदार, मित्र और क्षेत्रवासी लगातार पहुंचकर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं।
दीपिका की इस शानदार सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हर कोई दीपिका की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। दीपिका ने बताया कि लगातार 10 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता मिली है। दीपिका ने बताया कि आईएएस बनना उसका मुख्य लक्ष्य है।
राजस्थान बोर्ड के 12वीं कक्षा के रिजल्ट में बेटियों ने झंडा गाड़ कर प्रदेश का सिर सम्मान के साथ ऊंचा किया। यह जानकार आश्चर्य होगा कि राजस्थान बोर्ड के 12वीं कक्षा के रिजल्ट में टॉप-5 में चार लड़कियां शामिल हैं। जिनके नाम दीपिका रंकावत, दिव्या भांडू, निकिता और रिशिता हैं।
मदन दिलावर ने उदयपुर से जारी किया रिजल्ट
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को उदयपुर में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं के कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम जारी किए। मदन दिलावर ने उदयपुर में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर कार्यालय से वर्चुअली जुड़ कर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की कक्षा 12वीं के तीनों संकायों का परीक्षा परिणाम जारी किया। 12वीं कला संकाय का परिणाम 97.54 फीसदी, वाणिज्य संकाय का 98.50 फीसदी और विज्ञान संकाय का 97.52 फीसदी परिणाम रहा है।
साइंस और आट्र्स में लड़कियां आगे
साइंस और आट्र्स में लड़कियों का, कॉमर्स में लड़कों का रिजल्ट फीसदी ज्यादा है। उधर, इस साल का रिजल्ट फीसदी पिछले साल के मुकाबले कम रहा। इस साल (2026) आट्र्स का 97.54, कॉमर्स का 93.64 और साइंस का 97.52 फीसदी रिजल्ट रहा। पिछले साल (2025) आट्र्स 97.78, कॉमर्स 99.07 और साइंस का 98.43 फीसदी परिणाम रहा था।


