RBSE 12th Result: पोकरण के इन 2 होनहारों की सक्सेस स्टोरी, बिना कोचिंग और मोबाइल के रचा इतिहास

RBSE 12th Result: पोकरण के इन 2 होनहारों की सक्सेस स्टोरी, बिना कोचिंग और मोबाइल के रचा इतिहास

RBSE 12th Result Success Story: पोकरण (जैसलमेर): राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी किया गया। इसमें पोकरण क्षेत्र के दो होनहारों ने कला वर्ग में 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

भणियाणा उपखंड क्षेत्र के छोटे से गांव रातड़िया के निवासी भोमाराम पुत्र थानाराम रातड़िया गांव के ही एमआर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत हैं। थानाराम साधारण किसान हैं और खेती-बाड़ी का काम करते हैं।

RBSE 12th Result Success Story of Two Pokaran Students Who Made History Without Coaching or Mobile Phones

छात्र भोमाराम ने बताया कि विद्यालय में अध्ययन के साथ ही घर पर भी पांच से छह घंटे तक स्वाध्याय करता था। इसके अलावा परीक्षा के दिनों में मोबाइल से दूरी बनाई और सात से आठ घंटे तक अध्ययन कर केवल परीक्षा पर ध्यान केन्द्रित किया।

परिणाम में 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी मनाई और छात्र का अभिनंदन कर बधाई व शुभकामनाएं दी। ग्रामीणों के साथ ही विद्यालय के निदेशक भूराराम चौधरी औरप प्रधानाचार्य रुगाराम सहित स्टॉफ ने छात्र के घर पहुंचकर साफा व मालाएं पहनाई और मुंह मीठा करवाया।

RBSE 12th Result Success Story of Two Pokaran Students Who Made History Without Coaching or Mobile Phones

छात्र का किया अभिनंदन

क्षेत्र के बारठ का गांव निवासी गर्वित रतनू पुत्र आवड़दान कस्बे के श्री करणी विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत हैं। कक्षा 12वीं के परिणाम में छात्र ने 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

छात्र रतनू ने बताया कि विद्यालय में नियमित के साथ अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से शिक्षण करवाया गया। इसके अलावा घर पर भी स्वाध्याय किया। वह विद्यालय के अलावा घर पर पांच से छह घंटे तक अध्ययन करता था और परीक्षा के दिनों में अध्ययन का समय बढ़ा दिया। शिक्षकों के मार्गदर्शन से उसने उच्च अंक हासिल किए।

RBSE 12th Result Success Story of Two Pokaran Students Who Made History Without Coaching or Mobile Phones

जैसलमेर में बेटियों का दबदबा, कला-विज्ञान में लहराया परचम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को कक्षा 12वीं के कला, विज्ञान और वाणिज्य संकायों का परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित कर दिया। जैसलमेर जिले के लिए यह परिणाम मिला-जुला रहा, जहां एक ओर बेटियों ने सफलता का नया इतिहास रचा। वहीं, दूसरी ओर वाणिज्य वर्ग के परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में खासी गिरावट दर्ज की गई।

बेटियों ने फिर मारी बाजी

बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, तीनों ही संकायों में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों के मुकाबले काफी बेहतर रहा। जैसे ही सुबह 10 बजे परिणाम घोषित हुए, जिले के होनहारों के चेहरे खिल उठे। मिठाई खिलाने और बधाइयां देने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

संकायवार जिले की रिपोर्ट कार्ड

  • कला वर्ग: कला वर्ग में जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.15% रहा।
  • इस परीक्षा में कुल 5,752 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 5,588 सफल रहे।
  • छात्राओं का सफलता प्रतिशत 97.86% रहा, जबकि छात्रों का प्रतिशत 96.57% दर्ज किया गया।
  • कुल 3,977 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की।
  • विज्ञान वर्ग: विज्ञान संकाय में जैसलमेर का प्रदर्शन शानदार रहा और कुल 97.67% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
  • यहां भी बेटियां आगे रहीं; छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.19% रहा, जबकि छात्रों का 97.40%।
  • कुल 816 परीक्षार्थियों में से 683 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए।
  • वाणिज्य वर्ग: वाणिज्य वर्ग के परिणामों ने इस बार थोड़ा निराश किया है। जिले का कुल परिणाम 88.68% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है।
  • हालांकि, विशेष बात यह रही कि परीक्षा में बैठने वाली सभी 9 छात्राओं ने 100% परिणाम दिया और सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं।
  • इसके विपरीत, छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत केवल 86.36% रहा।

जश्न का माहौल और आगामी चुनौतियां

परिणाम घोषित होने के बाद शिक्षण संस्थानों और घरों में जश्न का माहौल देखा गया। जैसलमेर जिले के दूरदराज के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों ने भी मेरिट जैसी सफलता हासिल कर यह साबित किया कि सुविधाओं के अभाव में भी प्रतिभा निखर सकती है।

हालांकि, शिक्षाविदों का मानना है कि वाणिज्य वर्ग के गिरते स्तर और कला-विज्ञान में पिछले वर्ष की तुलना में आई मामूली कमी पर आत्ममंथन की आवश्यकता है। कुल मिलाकर, जैसलमेर की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं।

12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम

संकाय कुल उत्तीर्ण % छात्राओं का % छात्रों का %
कला 97.15% 97.86% 96.57%
विज्ञान 97.67% 98.19% 97.40%
वाणिज्य 88.68% 100% 86.36%

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *