RBSE 12th Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से तुरंत करें चेक

RBSE 12th Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से तुरंत करें चेक

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का बारहवीं कला, वाणिज्य और विज्ञान का परिणाम मंगलवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर से वेबसाइट पर बटन दबाकर जारी किया। बारहवीं की परीक्षा 11 मार्च को समाप्त हुई थी। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक सकते हैं।

बता दें कि बोर्ड ने महज 20 दिन में परिणाम जारी कर रिकॉर्ड कायम किया है। इस दौरान अजमेर में बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, सचिव गजेंद्र सिंह, विशेषाधिकारी नीतू यादव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। राजस्थान बोर्ड 12वीं का कुल पासिंग पर्सेंट इस बार 97.54 प्रतिशत रहा है, जो पिछले साल की तुलना में कम है।

राजस्‍थान बोर्ड 12वीं में बेटियों ने बाजी मारी है। साइंस स्‍ट्रीम में दीप‍िका ने 99.8% हासिल किया है तो वहीं नव्या मीणा आर्ट्स विषय में 99.6% अंक पाए हैं। ऑर्ट्स विषय में ही नरपत ने भी 99.6% अंक हासिल किए हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सभी को फोन करके बधाई दी।

जयपुर के दो जुड़वा भाइयों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आर्ट्स संकाय में करीब-करीब एक जैसे नंबर लाए। आयुष अग्रवाल की 97% और उनके भाई पियूष अग्रवाल की 96.4% बनी है। वे किस्टल कॉन्वेट स्कूल के छात्र हैं।

युवराज रजवानिया माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं विज्ञान संकाय में 97.80% अंक हासिल किए। वे राहुल पब्लिक स्कूल सांगानेर के छात्र हैं। उन्होंने गणित विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए।

सानिया मीना की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं विज्ञान संकाय में 95.40% अंक हासिल किए। वे मदर मैरी पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने गणित विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए।

साक्षी भगौर की RBSE की 12वीं विज्ञान विषय में 97% अंक हासिल की। साक्षी आइडियल एजूकेशन पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

शिवानी मीणा ने RBSE की 12वीं आर्ट्स में 97.40% अंक हासिल किए। शिवानी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जमवारामगढ़ की छात्रा हैं। शिवानी ने सरकारी स्कूल में पढ़कर 97% से ज्यादा अंक हासिल कर कहा कि नियमित पढ़ाई की जाए तो किसी भी स्कूल में विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकता है।

  • विज्ञान वर्ग का परिणाम-97.52 प्रतिशत
  • कला वर्ग का परिणाम-97.54 प्रतिशत
  • वाणिज्य वर्ग का परिणाम-93.64 प्रतिशत

विज्ञान वर्ग का रिजल्ट
छात्र: 92.64%
छात्राएं: 96.42%
लड़कियां लगभग 4% आगे रहीं
वाणिज्य वर्ग का रिजल्ट
छात्र: 98.66%
छात्राएं: 99.51%
कला वर्ग का रिजल्ट
छात्र: 95.80%
छात्राएं: 98.95%

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि छात्र रीचेकिंग करवा सकते हैं। अबकी बार हमने इसकी व्यवस्था को और भी बेहतर किया है और फेल होने वाले छात्रों का परिणाम दोबारा जारी किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है, इसलिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि नामांकन में बढ़ोतरी करें।

ऑनलाइन कैसे देखें रिजल्ट?

  • स्टेप 1- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2- अब विंडो ओपन होने पर होमपेज में ‘Main Examination Results 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3- यहां ‘RBSE Senior Secondary Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर (Roll Number) भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4- 12वीं की ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे ध्यान से चेक करें।
  • स्टेप 5- आगे के लिए रिजल्ट पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि इस बार बारहवीं की परीक्षा में नौ लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक संपन्न हुई थीं। पूरे प्रदेश में करीब 6,000 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

बोर्ड के पिछले छह साल के परिणाम (बारहवीं के)

वर्ष कला (%) वाणिज्य (%) विज्ञान (%)
2025 97.78 99.07 98.43
2024 96.88 98.95 97.73
2023 92.35 96.60 95.65
2022 96.33 97.53 96.53
2021 99.21 99.73 99.52
2020 90.17 96.49 91.96

ऐसा था पिछले साल का रिजल्ट

  • साल 2025 के आंकड़े यह दर्शाते हैं कि राजस्थान बोर्ड की बारहवीं परीक्षा में स्ट्रीमवार प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 5,78,494 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 5,69,575 ने सफलता प्राप्त की थी और पास प्रतिशत 96.88 प्रतिशत रहा। इस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.86 जबकि लड़कों का 95.80 प्रतिशत रहा।
  • वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में 26,622 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 26,418 पास हुए और पास प्रतिशत 98.95 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 99.51 और लड़कों का 98.66 प्रतिशत था।
  • साइंस स्ट्रीम में 2,60,078 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2,58,071 पास हुए और ओवरऑल पास प्रतिशत 97.73 रहा, जिसमें लड़कियों का 98.90 और लड़कों का 97.08 पास प्रतिशत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *