रावल सिंह हत्याकांड, 5 और आरोपी गिरफ्तार:अब तक 9 आरोपी पकड़े गए, हथियार जब्त

रावल सिंह हत्याकांड, 5 और आरोपी गिरफ्तार:अब तक 9 आरोपी पकड़े गए, हथियार जब्त

मतोड़ा थाना क्षेत्र के भीकमकोर गांव में हुए रावल सिंह हत्याकांड में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल नौ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। एसपी सतनाम सिंह ने बताया कि 21 मार्च को भीकमकोर गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े रावल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई कुलदीप सिंह ने मतोड़ा थाने में सात नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गुरुवार को की गई कार्रवाई में पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें पड़ासला निवासी विक्रम सिंह, खाबड़ा खुर्द निवासी घनश्याम जोशी, जाटीपुरा निवासी रमेश जाखड़, घेवड़ा निवासी माणक राम लेगा और बिरामी निवासी ब्रजराज सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल, तीन राउंड और घटना में प्रयुक्त तीन वाहन भी जब्त किए हैं। पुलिस हथियार की खरीद-फरोख्त के संबंध में आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से घनश्याम जोशी पर दो, रमेश जाखड़ पर सात और ब्रजराज सिंह पर तीन आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इन मामलों में चोरी, नकबजनी और लूट जैसे अपराध शामिल हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *