बेतिया| राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवीन्द्र कुमार शर्मा को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें बिहार राज्य का प्रभारी भी बनाया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर श्री शर्मा ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी भी है। श्री शर्मा को बधाई देने वाले कांग्रेस पार्टी के साथियों, समर्थकों और शुभचिंतकों का भी आदरपूर्वक धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। बेतिया| राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवीन्द्र कुमार शर्मा को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें बिहार राज्य का प्रभारी भी बनाया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर श्री शर्मा ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी भी है। श्री शर्मा को बधाई देने वाले कांग्रेस पार्टी के साथियों, समर्थकों और शुभचिंतकों का भी आदरपूर्वक धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।


