‘धुरंधर 2’ में नोटबंदी पर रवि किशन का बयान आया सामने, फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों को भी दिया जवाब

‘धुरंधर 2’ में नोटबंदी पर रवि किशन का बयान आया सामने, फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों को भी दिया जवाब

Ravi Kishan On Dhurandhar 2 Notebadhi: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आखिरकार बड़े पर्दे पर आ चुकी है और आते ही इसने सोशल मीडिया से लेकर गलियों तक में एक नई बहस छेड़ दी है। फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। जहां एक तरफ फैंस और कई बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह की एक्टिंग और फिल्म की कहानी की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इंटरनेट पर कुछ लोग इसे ‘प्रोपेगेंडा’ फिल्म करार दे रहे हैं।

इसी गहमागहमी के बीच, बीजेपी नेता और मशहूर अभिनेता रवि किशन ने फिल्म में दिखाई गई नोटबंदी को लेकर बयान दिया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही उन्होंने इस फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर भी अपनी दो-टूक राय रखी है।

रवि किशन ने धुरंधर 2 पर दिया बयान (Ravi Kishan On Dhurandhar 2 Notebadhi)

ANI से खास बातचीत के दौरान रवि किशन ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जमकर सराहना की। उन्होंने फिल्म को ‘समाज का आईना’ बताते हुए उन लोगों पर निशाना साधा जो इसकी आलोचना कर रहे हैं। रवि किशन ने कहा, “धुरंधर फिल्म वही दिखा रही है जो समाज में घट रहा है। सिनेमा अक्सर उन्हीं घटनाओं से प्रेरित होता है जो हमारे आसपास होती हैं।”

उन्होंने आगे कड़े शब्दों में कहा, “जब संसद पर हमला हुआ था, तब कोई कुछ नहीं बोला। अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ इतने मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन आज लोग इसे लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। हमें यह समझना होगा कि हम एक लोकतंत्र में रहते हैं और सिनेमा को हकीकत दिखाने का पूरा हक है।”

Ravi Kishan On Dhurandhar 2 Notebadhi

नोटबंदी पर छिड़ी नई बहस (Ravi Kishan praised Dhurandhar 2)

फिल्म में ‘नोटबंदी’ (Demonetization) के फैसले को जिस तरह से पेश किया गया है, उसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। रवि किशन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फिल्म देखने के बाद अब हर किसी को समझ आ गया होगा कि नोटबंदी का फैसला आखिर क्यों लिया गया था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशकों से अपील भी की कि अब समय आ गया है जब देश के प्रति जागरूक करने वाली ऐसी और भी फिल्में बनाई जानी चाहिए।

फिल्म की कहानी और नोटबंदी का कनेक्शन (Ravi Kishan said Sab jaan gaye notebandi kyun hua)

‘धुरंधर: द रिवेंज’ में दिखाया गया है कि कैसे भारत में पड़ोसी देश से नकली नोटों की सप्लाई की जा रही थी, जिसका सीधा इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए हो रहा था। फिल्म यह तर्क देती है कि इस काले नेटवर्क को तोड़ने के लिए ही नोटबंदी जैसा कड़ा कदम उठाना अनिवार्य हो गया था।

बता दें कि इससे पहले ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट में भारतीय इतिहास की कुछ झकझोर देने वाली घटनाओं, जैसे संसद पर हमला और मुंबई आतंकी हमले (26/11) को पर्दे पर उतारा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *