दैनिक भास्कर और नगर पालिका निगम द्वारा 22 फरवरी को मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वच्छता में शहर को नंबर वन बनाने के लिए जनता को जागरूक करना है। इसके बड़ी संख्या में स्कूल, कॉलेज, युवाओं के साथ सीनियर सिटीजन रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। तीन दिन में 356 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। मिनी मैराथन की शुरुआत रविवार को सुबह 6 बजे नेहरू स्टेडियम से होगी। चार किमी रूट तय करने के बाद दौड़ का समापन वापस नेहरू स्टेडियम पर ही होगा। चार ग्रुप में होगी दौड़ दौड़ चार ग्रुप में होगी। इसमें मेल, फीमेल, सीनियर सिटीजन, जूनियर्स (अंडर 12) शामिल है। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रोत्साहन पुरस्कार और सभी हिस्सा लेने वाले धावकों को प्रशस्ती पत्र प्रदान किए जाएंगे। धावकों को उत्साह बढ़ाने के लिए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार भी पहुंचेंगे। मैराथन में खासतौर पर स्थानीय लोगों के लिए रखी गई है। इसलिए इसमें दौड़ने और जीतने वालों का आधार कार्ड से वैरिफिकेशन किया जाएगा। इतना ही नहीं मैराथन के मार्ग में चार चैक पाइंट बनाए गए हैं। प्रत्येक पाइंट पर वालंटियर अलग-अलग रंग की स्लीप लिए खड़े होंगे। चारो स्लीप लेकर आने वाले धावक को ही क्वालीफाई माना जाएगा। यह रहेगा रूट नेहरू स्टेडियम गेट से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक, दिलबहार चौराहा, दो बत्ती, पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टैंड, लोकेंद्र टॉकीज, नगर निगम, छत्रीपुल, कोर्ट चौराहा होकर वापस नेहरू स्टेडियम पहुंचकर समापन होगा।


