राशन लदी गाड़ी रात में पकड़ीं, दिन होते ही छोड़ी:आपूर्ति विभाग ने नहीं दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस बोली- आपूर्ति विभाग ने रोकी थीं गाड़ियां

राशन लदी गाड़ी रात में पकड़ीं, दिन होते ही छोड़ी:आपूर्ति विभाग ने नहीं दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस बोली- आपूर्ति विभाग ने रोकी थीं गाड़ियां

मेरठ में अवैध रूप से सप्लाई किए जा रहे सरकारी चावल लदी तीन गाड़ियां शुक्रवार रात आपूर्ति विभाग की टीम ने पकड़कर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दी। शनिवार सुबह टीम को सबकुछ ओके मिला, जिसके बाद ट्रकों को छोड़ दिया गया। आपूर्ति विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। पहले जानते हैं क्या है मामला
एसओ इंचौली जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार रात आपूर्ति विभाग की टीम ने उनके क्षेत्र में तीन ट्रक पकड़े। टीम को सूचना मिली थी कि सरकारी राशन गलत तरीके से बिजनौर सप्लाई किया जा रहा है। ट्रक रुकने के बाद तलाशी ली गई तो वास्तव में बड़ी संख्या में सरकारी चावल के कट्टे उसमें मौजूद थे। पुलिस की सुपुर्दगी में दी गाड़ियां
चालक व परिचालक से राशन से जुड़े कागजात मांगे गए तो वह दिखला नहीं पाए। इसके बाद आपूर्ति विभाग की टीम ने तीनों ट्रक पकड़कर इंचौली थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिए। आपूर्ति विभाग की टीम का कहना था कि गैरकानूनी तरीके से राशन बिजनौर की फैक्ट्री में भेजे जाने की सूचना मिली थी। शनिवार सुबह छोड़े गए तीनों ट्रक
एसओ जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार रात को आपूर्ति विभाग की टीम ने ट्रक पकड़कर थाने के बाहर खड़े करवा दिए थे। शनिवार सुबह टीम पहुंची और सबकुछ ओके होने की बात कहकर ट्रक छुड़वा दिए। इसके बाद चालक ट्रक लेकर वहां से चले गए। कार्रवाई को लेकर तरह तरह की चर्चा
चर्चा है कि एक व्यक्ति के द्वारा यह सूचना आपूर्ति विभाग को दी गई थी, जिसके बाद ट्रक पकड़ लिए गए लेकिन दिन निकलते ही ऐसा ना जाने क्या हुआ कि ट्रक छोड़ दिए गए। इस मामले में जब जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *