चूहा खा गया 7 करोड़ का धान, अमित जोगी ने जारी किया मुसवा पोस्टर, सरकार पर बोला हमला

चूहा खा गया 7 करोड़ का धान, अमित जोगी ने जारी किया मुसवा पोस्टर, सरकार पर बोला हमला

CG Dhan Scam: कवर्धा जिले में धान खरीदी को लेकर सामने आए कथित करोड़ों के घोटाले के विरोध में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने बुधवार को व्यापक प्रदर्शन किया। ( CG Dhan Scam ) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले चारभाठा धान संग्रहण केंद्र में तथाकथित चूहा खोज अभियान चलाया और इसके बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। पूरे घटनाक्रम ने जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और धान भंडारण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CG Dhan Scam: 7 करोड़ का धान चूहा खा गया..

विपणन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले के दो संग्रहण केंद्रों से करीब 26 हजार क्विंटल धान गायब हो गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस खुलासे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

हाथ में पोस्टर लिए किया प्रदर्शन

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बाजार चारभाठा धान संग्रहण केंद्र पहुंचे और अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हाथ में पोस्टर लिए हुए थे। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री को मुसवा बताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान अमित जोगी धान खरीदी केंद्र में मुसवा चोर को खोजते हुए नजर आए।

कलेक्टर से की सीबीआई जांच की मांग

संग्रहण केंद्र में प्रदर्शन के बाद अमित जोगी कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए पूरे धान शॉर्टेज मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अमित जोगी ने कहा कि करोड़ों का धान गायब होना कोई सामान्य बात नहीं है। अमित जोगी ने कहा कि चूहे और दीमक मिलकर इतनी बड़ी मात्रा में धान नहीं खा सकते हैं, ये साजिश और भ्रष्टाचार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *