राष्ट्रीय सवर्ण परिषद अध्यक्ष पंकज धवरैया धरना स्थल से गायब:पुलिस पहुंची, मां बोलीं- संतों के साथ गए, पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली

राष्ट्रीय सवर्ण परिषद अध्यक्ष पंकज धवरैया धरना स्थल से गायब:पुलिस पहुंची, मां बोलीं- संतों के साथ गए, पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली

राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया बीती रात अपने धरना स्थल से अचानक गायब हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची, लेकिन पंकज वहां नहीं मिले। पंकज की मां मंजू देवी ने बताया कि वह रात में कुछ संतों के साथ चले गए हैं। हालांकि, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि पंकज कहां गए हैं। पंकज धवरैया पिछले 28 दिनों से अपने निवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। उन्होंने यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में पदयात्रा निकालने का प्रयास किया था, जिसे प्रशासन ने रोक दिया था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिंडदान भी किया था।
पंकज पर दर्ज हैं 26 मुकदमे हाल ही में प्रशासन ने पंकज पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। बीते कल उनके एक अवैध कब्जे को प्रशासन ने मुक्त कराया था। उनके खिलाफ अब तक कुल 26 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। कल ही कोतवाली सदर में पंकज की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई थी। इन कार्रवाइयों के बीच बीती रात उनका धरना स्थल से गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *