Rashmika Vijay Invite Narendra Modi To Their Wedding Reception: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक निजी समारोह में सात फेरे लेने के बाद, अब यह जोड़ा अपनी शादी के ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गया है। इसी सिलसिले में ‘विरोश’ (ViRosh) पहले ही दिल्ली आए थे जहां उन्होंने देश की दिग्गज राजनीतिक हस्तियों से मुलाकात की थी। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह को न्योता दिया था। जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं।
रश्मिका- विजय ने किया पीएम मोदी को इनवाइट (Rashmika Vijay Invite Narendra Modi To Their Wedding Reception)
आज सुबह सोशल मीडिया पर रश्मिका और विजय की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं, जिनमें वह देश के गृहमंत्री अमित शाह के साथ नजर आए थे। दोनों ने अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें अपनी शादी की खुशियों में शामिल होने के लिए 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाले रिसेप्शन का निमंत्रण दिया।
पीएम मोदी के साथ वायरल हुईं विजय-रश्मिका की तस्वीरें (Rashmika Vijay photo viral with PM Narendra Modi)
इसके तुरंत बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी इस कपल की तस्वीरें सामने आईं। तस्वीरों में विजय और रश्मिका पीएम मोदी से गर्मजोशी के साथ बात करते दिखे। इस खास मौके पर विजय ने प्रधानमंत्री को एक पारंपरिक शॉल भी भेंट की। कपल ने पीएम को रिसेप्शन का कार्ड सौंपते हुए उनसे आशीर्वाद लिया।
पीएम मोदी का वह खास पत्र (PM Narendra Modi Special Letter)
दिलचस्प बात यह है कि शादी से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय के माता-पिता (श्रीमती माधवी और श्री गोवर्धन राव) को एक बेहद खूबसूरत पत्र लिखकर अपनी शुभकामनाएं भेजी थीं। पीएम ने अपने पत्र में लिखा था, “विजय और रश्मिका अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट के लिए नए नहीं हैं, लेकिन उनकी असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और स्नेह से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन के जादू को मात देगा।” पीएम ने आगे लिखा कि वह चाहते हैं कि यह जोड़ा एक सच्चे पार्टनर की तरह जिम्मेदारी समझे और एक-दूसरे की ताकतों से सीखें।
हैदराबाद में होगा सितारों का जमावड़ा
अब सबकी निगाहें 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में होने वाले भव्य वेडिंग रिसेप्शन पर टिकी हुई हैं। बताया जा रहा है कि यह एक ‘स्टार-स्टडेड’ इवेंट होगा, जिसमें न केवल साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल होंगे, बल्कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी शिरकत करेंगे।





