रश्मिका मंदाना- विजय देवरकोंडा ने कंफर्म की अपनी शादी, पोस्ट में लिखा- हम अपने इस मिलन को…

रश्मिका मंदाना- विजय देवरकोंडा ने कंफर्म की अपनी शादी, पोस्ट में लिखा- हम अपने इस मिलन को…

Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda Wedding: जिसका लाखों फैंस को सालों से इंतजार था, आखिरकार वह घड़ी आ ही गई है। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे चहेते ‘पावर कपल’ रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की खबरों पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। कपल ने अपने रिशते और पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों को विराम देते हुए, रविवार को एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया और अपनी जिंदगी के इस नए सफर को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। जैसे ही दोनों का ये पोस्ट सामने आया हर कोई हैरान रह गया। फैंस ने कमेंट की लाइन लगा दी।

रश्मिका और विजय ने किया शादी का ऐलान (Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda Wedding officially announce)

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साथ में नोट पोस्ट किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस नोट की सबसे खास बात यह है कि दोनों ने अपनी शादी का नाम वही रखा है, जो उनके फैंस ने उन्हें प्यार से दिया था। नोट में लिखा था, “हमारे प्यारे दोस्तों, इससे पहले कि हम कोई योजना बनाते या अपने लिए कुछ चुनते- आप पहले से ही हमारे साथ थे। आपने हमें इतने प्यार से एक नाम दिया, आपने हमें ‘विरोष’ (ViRash) कहा। इसलिए आज, पूरे दिल से हम अपने इस मिलन को आपके सम्मान में समर्पित करते हैं। हम इसे ‘विरोष की शादी’ नाम देना चाहेंगे। हमें इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। आप हमेशा हमारे साथ रहेंगे। ढेर सारा प्यार।”

Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda Wedding officially announce

उदयपुर के शाही महल में सजेगा मंडप (Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda confirm Wedding)

खबर है कि यह जोड़ी 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में एक ऐतिहासिक महल में शादी के बंधन में बंधने जा रही है। यह समारोह काफी निजी रखा गया है, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। हालांकि, उदयपुर में सात फेरे लेने के बाद यह कपल हैदराबाद लौटेगा, जहां फिल्मी हस्तियों और दोस्तों के लिए एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

अक्टूबर में ही हो गई थी सगाई (Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda)

भले ही शादी का ऐलान अब हुआ हो, लेकिन इस जोड़ी ने पिछले साल 3 अक्टूबर को ही हैदराबाद में एक गुप्त समारोह में सगाई कर ली थी। सगाई के बाद से ही दोनों को कई मौकों पर सगाई की अंगूठियां पहने देखा गया था। हाल ही में न्यूयॉर्क में भारत दिवस परेड और नए साल की छुट्टियों के दौरान भी दोनों साथ नजर आए थे, जिससे फैंस का शक यकीन में बदल गया था।

Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda

एयरपोर्ट पर मिला था ‘ब्लश’ वाला हिंट

कुछ दिनों पहले एयरपोर्ट पर जब एक फोटोग्राफर ने रश्मिका को 26 तारीख की बधाई दी थी, तो रश्मिका ने इसे नकारा नहीं था। उन्होंने बस एक प्यारी सी मुस्कान दी और शर्मा गईं, जिसे देखकर फैंस समझ गए थे कि अब शादी की शहनाइयां बजने ही वाली हैं।

विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री पहली बार फिल्म ‘गीता गोविंदम’ (2018) और ‘डियर कॉमरेड’ (2019) में नजर आई थी। पर्दे का यह रोमांस अब असल जिंदगी की हकीकत बनने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *