Ranabaali Movie Poster Reveal: साउथ स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी कर ली है। दोनों ने पारंपरिक तरीकों से शादी की, जो फैंस और सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। शादी के बाद उनके वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग उन्हे खूब बधाइयां दें रहे हैं।
पोस्टर रिलीज होने के बाद विवाद शुरू
शादी के ठीक बाद ही फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर आई है। उनकी आने वाली फिल्म ‘रणबाली’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। ये फिल्म टी-सीरीज के बैनर तले बन रही है। पोस्टर में विजय ‘राणाबाली’ के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जबकि रश्मिका जयम्मा की रोल में हैं। दोनों का साउथ इंडियन लुक काफी खास और प्रभावशाली लग रहा है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।
हालांकि इस पोस्टर के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ विवाद भी शुरू हो गया है। कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में ये सवाल उठाया कि क्या रश्मिका और विजय की शादी असल में फिल्म ‘रणबाली’ का प्रचार करने के लिए की गई कोई पीआर स्टंट है? कुछ लोगों को शादी के तुरंत बाद फिल्म का पोस्टर जारी करना सही नहीं लगा।
शादी तो फिल्म के प्रमोशन के लिए ही करनी पड़ती है
कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शादी तो फिल्म के प्रमोशन के लिए ही करनी पड़ती है। कुछ ने पोस्टर की टाइमिंग पर सवाल उठाए तो कुछ ने डायरेक्टर की मंशा पर बात की। एक यूजर ने इसे ‘ब्राह्मास्त्र’ जैसी प्री-वेडिंग फोटोशूट की तरह बताया।
इतना ही नहीं, रश्मिका और विजय दोनों की शादी और फिल्म ‘रणबाली’ दोनों ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। फैंस दोनों के नए जीवन और उनकी आने वाली फिल्म के लिए खासे उत्साहित दिख रहे हैं। बता दें, आने वाले दिनों में इस फिल्म और कपल से जुड़ी नई अपडेट्स का इंतजार रहेगा।


