आरएएस सिलेबस 25% बदला, नई भर्ती से लागू होगा:आरएएस प्री में खेल-योगा का 20 अंक मॉड्यूल व मेंस में 2-2 अंक के 25 प्रश्न हटाए

आरएएस सिलेबस 25% बदला, नई भर्ती से लागू होगा:आरएएस प्री में खेल-योगा का 20 अंक मॉड्यूल व मेंस में 2-2 अंक के 25 प्रश्न हटाए

आरपीएससी द्वारा आरएएस परीक्षा के सिलेबस में कुछ बदलाव किया गया है। अब प्री में स्पोर्ट्स एवं योगा का 20 नंबर मॉड्यूल हटा दिया गया है। वहीं मुख्य परीक्षा के चौथे पेपर में भी दो-दो नंबर के 25 सवाल हटाकर निबंध का एक नया सेक्शन जोड़ा गया है। 2026 की आरएएस परीक्षा नए सिलेबस के आधार पर ही होगी। आयोग द्वारा आरएएस के सिलेबस में बदलाव की तैयारी लंबे समय से की जा रही थी। लगभग एक तिहाई सिलेबस को बदला है। प्री में 20 नंबर का मॉड्यूल स्पोर्ट्स एवं योगा का था, इसे हटा दिया है। इसके स्थान पर राजस्थान परीक्षा अधिनियम 2022 के प्रावधान डाले गए हैं। कुछ और बिंदुओं को भी जोड़ा है। नई भर्ती नए सिलेबस से होगी आयोग को आखिरी बार 2024 में आरएएस मिली थी। 2025 खाली चला गया। अब माना जा रहा है कि इस साल में ही नई भर्ती आएगी। नई भर्ती परीक्षा नए पाठ्यक्रम के अनुसार ही ली जाएगी। आयोग द्वारा पहले ही सिलेबस जारी कर दिया है ताकि अभ्यर्थी तैयारी कर सकें। चौथे पेपर में अधिक बदलाव आरएएस मुख्य परीक्षा में अधिक बदलाव किया गया है। मेंस की स्कीम में कुल चार पेपर सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन के 1, 2 व 3 पेपर होते हैं। चौथा पेपर सामान्य हिंदी व अंग्रेजी का होता है। इसमें सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन में 2 नंबर के 15 प्रश्न आते थे, इन्हें हटा दिया गया है। इनके स्थान पर 5 और 10 अंक वाले प्रश्न बढ़ाए गए हैं। चौथा पेपर हिंदी व अंग्रेजी का होता है। 200 अंकों के इस पेपर में 120 प्रश्न हिंदी और 80 अंग्रेजी के। हिंदी में 120 में से 25 प्रश्न दो-दो नंबर के आते थे। इस पेपर में अब तीन खंड कर दिए गए हैं। पहला खंड हिंदी का, दूसरा अंग्रेजी और तीसरा निबंध का रहेगा। 6 टॉपिक में से किसी एक टॉपिक पर अभ्यर्थी को निबंध लिखना होगा। साल 2013 के बाद सिलेबस में यह बड़ा बदलाव है। RAS-2024 की भर्ती प्रोसेस जारी…. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से RAS-2024 के इंटरव्यू चल रहे हैं। इंटरव्यू के पहले चरण की शुरुआत एक दिसम्बर से हुई थी।। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे। — ये खबर भी पढ़ें RAS-2024 के इंटरव्यू का चौथा चरण 19 जनवरी से:29 जनवरी तक चलेगा, 1096 पदों के लिए वैकेंसी, 2461 कैंडिडेट्स हुए थे सिलेक्ट राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से RAS-2024 के इंटरव्यू का चौथा चरण 19 जनवरी से शुरू होगा। यह चरण 29 जनवरी तक चलेगा। इंटरव्यू के पहले चरण की शुरुआत एक दिसम्बर से हुई थी।। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *