आरएएस भर्ती-2024, 5 मार्च से होंगे 7वें चरण के इंटरव्यू:जूनियर केमिस्ट के अब 19 पदों पर होगी भर्ती; जानिए-RPSC की अन्य खबरें भी

आरएएस भर्ती-2024, 5 मार्च से होंगे 7वें चरण के इंटरव्यू:जूनियर केमिस्ट के अब 19 पदों पर होगी भर्ती; जानिए-RPSC की अन्य खबरें भी

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से RAS-2024 के 7वें चरण के इंटरव्यू 5 मार्च से शुरू होंगे। जो 13 मार्च 2026 तक चलेंगे। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इन्टरव्यू के समय अभ्यर्थियों को स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों के अभाव में साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। इस भर्ती के इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर इंटरव्यू के समय दो प्रतियों में लाना होगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र यथासमय वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। आरएएस-2024 भर्ती – एक नजर जूनियर केमिस्ट के पदों में बढोतरी, अब 19 पदों पर होगी भर्ती राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कनिष्ठ रसायनज्ञ (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) भर्ती 2025 के अंतर्गत शुद्धि पत्र जारी किया गया है। इस भर्ती का विज्ञापन 2 अप्रैल 2025 को 13 पदों के लिए जारी किया गया था। इसके बाद नवंबर 2025 में पदों की संख्या बढ़ाकर 16 की गई थी, लेकिन अब संबंधित विभाग द्वारा पदों की संख्या में वृद्धि के फलस्वरूप पदों की संख्या 19 हो गई है। संशोधित वर्गवार वर्गीकरण के संबंध में शुद्धि पत्र संख्या 19/2025-26 जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी इसका अवलोकन आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं। सहायक आचार्य भर्ती-इन्टरव्यू कार्यक्रम घोषित सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 अन्तर्गत सहायक आचार्य-केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स विषय के द्वितीय चरण के साक्षात्कार का आयोजन 5 से 13 मार्च 2026 तक किया जाएगा। 9 से 13 मार्च 2026 तक सहायक आचार्य-हिस्ट्री विषय के द्वितीय चरण के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इन सभी पदों के लिए साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले ऐसे अभ्यर्थी, जिन्हाने पूर्व में अपना विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किया है, वे विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों के साथ अनिवार्य रूप से लाएं। एईआई व जूनियर केमिस्ट भर्ती- मॉडल आंसर-की जारी राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक विद्युत निरीक्षक तथा जूनियर केमिस्ट परीक्षा-2025 की मॉडल आंसर की आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इन परीक्षाओं का आयोजन 1 फरवरी 2026 को किया गया था। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उतरकुंजियाँ पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 25 से 27 फरवरी 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है। मॉडल प्रश्न-पत्र और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया फीस और पेमेंट की प्रोसेस यहां करें कॉन्टेक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *