रेप पीड़िता खुदकुशी मामले में FIR, आरोपी फरार:पिता बोले- जबरन घर में घुस गया, विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

रेप पीड़िता खुदकुशी मामले में FIR, आरोपी फरार:पिता बोले- जबरन घर में घुस गया, विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

नालंदा में शुक्रवार को रेप पीड़िता नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता के आवेदन में FIR दर्ज की गई है। आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी थाने में दिए आवेदन में पिता ने बताया कि 9 अप्रैल की रात करीब पड़ोसी निवास कुमार जबरन घर में घुस गए। नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती की और अश्लील हरकतें करने लगा। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे बचाने दौड़ा। मुझे देखते ही आरोपी ने मेरे पर कट्टा तान दिया। जान से मारने की धमकी देने लगा। लोक-लाज और डर से हाथ जोड़कर माफी मांगी, जिसके बाद आरोपी पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। घटना के समय घर में कोई नहीं था पीड़ित पिता ने आगे कहा कि रात भर अपनी बेटी को समझाने का प्रयास किया। अगले दिन यानी 10 अप्रैल की सुबह परिवार के लोग घर से बाहर गए थे। इस बीच किशोरी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए। देखा कि उनकी बेटी का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। निवास कुमार हत्यारा है। उसकी हरकतों से तंग आकर मेरी बेटी ने जान दे दी। केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। नालंदा में शुक्रवार को रेप पीड़िता नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता के आवेदन में FIR दर्ज की गई है। आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी थाने में दिए आवेदन में पिता ने बताया कि 9 अप्रैल की रात करीब पड़ोसी निवास कुमार जबरन घर में घुस गए। नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती की और अश्लील हरकतें करने लगा। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे बचाने दौड़ा। मुझे देखते ही आरोपी ने मेरे पर कट्टा तान दिया। जान से मारने की धमकी देने लगा। लोक-लाज और डर से हाथ जोड़कर माफी मांगी, जिसके बाद आरोपी पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। घटना के समय घर में कोई नहीं था पीड़ित पिता ने आगे कहा कि रात भर अपनी बेटी को समझाने का प्रयास किया। अगले दिन यानी 10 अप्रैल की सुबह परिवार के लोग घर से बाहर गए थे। इस बीच किशोरी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए। देखा कि उनकी बेटी का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। निवास कुमार हत्यारा है। उसकी हरकतों से तंग आकर मेरी बेटी ने जान दे दी। केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *