ग्वालियर में नाबालिग समेह दो सगी बहनों से रेप की घटना में साढ़े चार महीने बाद मामला दर्ज किया गया है। 22 साल की विवाहिता और उसकी नाबालिग बहन के साथ उसके ही मौसेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ दुष्कर्म किया है। चार महीने पहले 26 सितंबर 2025 को शीतला मंदिर पर वह अपने दोस्त के साथ उनको मिला था। रात अधिक होने पर घर छोड़ने गए। मौसेरा भाई और उसका दोस्त वहीं रुके और रात को गंदी हरकत की। घटना बिजौली थाना स्थित एक गांव की है। सुबह दोनों बहनों को लेकर वह स्टेशन पहुंचे। यहां उनसे शादी का झांसा देकर 40 हजार रुपए और चांदी की पायल लेकर भाग गए। डरी सहमी बहनों ने अब जाकर मामले की शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दतिया निवासी 22 वर्षीय युवती की शादी ग्वालियर में हुई है। युवती का पति पेंटर है और अभी अहमदाबाद गुजरात में नौकरी करता है। पीड़िता के एक बच्ची है। जिसकी देखरेख के लिए वह अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बहन को साथ रखती है। पिछले दो साल से विवाहित युवती की दोस्ती मोसेरे भाई से है और उनके बीच बातचीत होती थी। कई बार आकर वह घर भी रुकता था। विवाहित युवती के अनुसार, 26 सितंबर 2025 को वह अपनी बहन के साथ शीतला माता मंदिर गई थी। वहां से लौटते समय काफी अंधेरा हो गया था। वहां पर उनको मौसेरा भाई और उसका दोस्त अमन खान मिला था। दोनों ने अंधेरा काफी होने पर सुरक्षा की दृष्टि से दोनों बहनों को घर छोड़ने के लिए कहा। रात अधिक होने का कहकर घर पहुंचे
यहां पर मौसेरे भाई और अमन ने उन्हें बताया कि रात अधिक हो गई है और वह उनके घर पर ही रूकेंगे। इसके बाद वह उनके साथ उनके घर आ गए और उन्हें खाना खिलाया। इसके बाद वह सो गए। रात में मौसेरे भाई उसके पास पहुंचा और उसका दोस्त अमन खान उसकी नाबालिग बहन के पास पहुंचा और उनके साथ जान से मारने की धमकी देकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले भी मौसेरा भाई उसके साथ गलत काम कर चुका है। 40 हजार रुपए और चांदी की पायल लेकर भागे
27 सितंबर की सुबह मौसेरा भाई और अमन खान ने उन्हें शादी का झांसा दिया और शादी की कहकर उन्हें लेकर निकले। रेलवे स्टेशन टिकट कराने व रहने खाने के लिए पैसे नहीं होने की कहकर मौसेरा भाई ने उनसे 40 हजार रुपए और 1 जोडी चांदी की पायल ले ली। इसके बाद वह टिकट कराने की कहकर चले गए। वह काफी देर इंतजार करती रही, लेकिन वह वापस नहीं आए। इसके बाद वह मौसी के घर पहुंची तो वह गायब था। मायके में आकर धमकाया धोखे का शिकार पीड़िता वापस घर पहुंची और करीब 8-10 दिन बाद वह मायके पहुंची तो मौसेरे भाई वहां पर मिला और गलत काम को लेकर और पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो जान से मार देगा। उस समय डर के कारण यह बात किसी को नही बताई। अब उन्होंने घटना की जानकारी मां व पिता को दी और थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। ऐसा भी पता लगा है कि दोनों आरोपी पकड़ लिए गए हैं, पर पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही है। एसडीओपी बेहट मनीष यादव ने बताया- दो बहनों के साथ दो युवकों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। साथ ही, शादी का झांसा देकर उनके जेवर और नकदी भी ऐंठी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।


