बागपत में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म:पड़ोस के दो नाबालिग गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

बागपत में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म:पड़ोस के दो नाबालिग गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिगों पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बच्चे आपस में खेल रहे थे, तभी दोनों नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले गए। वहां उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे डराया-धमकाया। घर पहुंचने के बाद बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी मिली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *