अलवर में 20 साल की लड़की से रेप:परिचित ने बहाने से घर बुलाया; अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर दी धमकी

अलवर में 20 साल की लड़की से रेप:परिचित ने बहाने से घर बुलाया; अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर दी धमकी

अलवर में 20 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी किसी बहाने से युवती को अपने घर बुलाया था। पीड़िता को इस बारे में किसी को बताने पर अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी थी। घटना 10 फरवरी की रात की है और आरोपी फरार है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी उनका परिचित है। 10 फरवरी की रात उसने उनकी छोटी बेटी को किसी काम के बहाने से अपने घर बुलाया। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। बेटी के चिल्लाने पर आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया और रेप किया। उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी मोबाइल से बना लिए। आरोपी ने किसी को बताने पर वीडियो अपलोड करने की धमकी दी। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर घटना के अगले दिन परिवार को बताया। इसके बाद मां ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *