पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में रेप:निर्माणाधीन भवन में मुंशी ने खाना बनाने वाली महिला से किया दुष्कर्म, पीड़िता के पति की पिटाई

पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में रेप:निर्माणाधीन भवन में मुंशी ने खाना बनाने वाली महिला से किया दुष्कर्म, पीड़िता के पति की पिटाई

पटना यूनिवर्सिटी के कैंपस के निर्माणाधीन भवन में रेप हुआ है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी ने महिला के साथ गलत किया है। पीड़िता मुंशी के अंडर ही काम करती थी। महिला का काम खाना बनाने का था।रेप से एक दिन पहले आरोपी मुंशी अमरनाथ ने महिला के साथ छेड़खानी की थी। इस बात की जानकारी पीड़िता ने अपने पति को दी थी। पति विरोध जताने के लिए मुंशी के पास गया था, लेकिन मुंशी ने उसकी पिटाई कर दी थी। पति का दांत तोड़ दिया था। अगले दिन महिला काम पर फिर आई तो मुंशी ने उसे कमरे में बंद कर दिया और रेप किया। वारदात 23 जनवरी की है, जिसमें प्राथमिकी दर्ज की चुकी है। आज पुलिस ने पीसी कर मामले की जानकारी दी है। सुसाइड करने वाली थी महिला वारदात वाली जगह अन्य मजदूर भी काम करते हैं। कटिहार के कुछ मजदूरों ने बताया कि हमलोग खाना खाकर सो गए थे। रेप के बाद महिला सुसाइड करने जा रही थी। इतने में एक मजदूर ने उसे देख लिया था। हमलोग भागते हुए उसके पास गए। उससे पूछा कि क्या हुआ। जिसके बाद उसने कहा कि मेरे साथ मुंशी ने गलत किया है। इसके बाद हमलोग थाने गए और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इंचार्ज पर मुंशी को भगाने का आरोप मजदूरों ने कहा कि हमलोग मुंशी को बंधक बनाने जा रहे थे। इतने में हमलोगों का इंचार्ज आ गया। इंचार्ज ने हमलोगों के साथ गाली-गलौज की। हमें धक्का देकर मौके से हटाया। जिसके बाद मुंशी के भगा दिया। पुलिस इंचार्ज को पूछताछ के लिए ले गई थी। मौके पर पुलिस आई थी। अधिकारियों ने जांच पड़ताल की थी। यहां जो भी होता है हमारे इंचार्ज के हिसाब से होता है। वही जिम्मेदार है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। अमरनाथ पूर्वी चंपारण के छतौनी का रहने वाला है। आगे की कार्रवाई की जा रही है सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने कहगा कि पटना यूनिवर्सिटी में भवन निर्माण कार्य से जुड़ी एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट कार्यालय के किचन में कार्यरत एक महिला के साथ रेप की सूचना मिली थी। घटना उसी प्रोजेक्ट में कार्यरत एक मुंशी ने की है। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। एफएसएल टीम के माध्यम से घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। कमरे को सील कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पटना यूनिवर्सिटी के कैंपस के निर्माणाधीन भवन में रेप हुआ है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी ने महिला के साथ गलत किया है। पीड़िता मुंशी के अंडर ही काम करती थी। महिला का काम खाना बनाने का था।रेप से एक दिन पहले आरोपी मुंशी अमरनाथ ने महिला के साथ छेड़खानी की थी। इस बात की जानकारी पीड़िता ने अपने पति को दी थी। पति विरोध जताने के लिए मुंशी के पास गया था, लेकिन मुंशी ने उसकी पिटाई कर दी थी। पति का दांत तोड़ दिया था। अगले दिन महिला काम पर फिर आई तो मुंशी ने उसे कमरे में बंद कर दिया और रेप किया। वारदात 23 जनवरी की है, जिसमें प्राथमिकी दर्ज की चुकी है। आज पुलिस ने पीसी कर मामले की जानकारी दी है। सुसाइड करने वाली थी महिला वारदात वाली जगह अन्य मजदूर भी काम करते हैं। कटिहार के कुछ मजदूरों ने बताया कि हमलोग खाना खाकर सो गए थे। रेप के बाद महिला सुसाइड करने जा रही थी। इतने में एक मजदूर ने उसे देख लिया था। हमलोग भागते हुए उसके पास गए। उससे पूछा कि क्या हुआ। जिसके बाद उसने कहा कि मेरे साथ मुंशी ने गलत किया है। इसके बाद हमलोग थाने गए और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इंचार्ज पर मुंशी को भगाने का आरोप मजदूरों ने कहा कि हमलोग मुंशी को बंधक बनाने जा रहे थे। इतने में हमलोगों का इंचार्ज आ गया। इंचार्ज ने हमलोगों के साथ गाली-गलौज की। हमें धक्का देकर मौके से हटाया। जिसके बाद मुंशी के भगा दिया। पुलिस इंचार्ज को पूछताछ के लिए ले गई थी। मौके पर पुलिस आई थी। अधिकारियों ने जांच पड़ताल की थी। यहां जो भी होता है हमारे इंचार्ज के हिसाब से होता है। वही जिम्मेदार है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। अमरनाथ पूर्वी चंपारण के छतौनी का रहने वाला है। आगे की कार्रवाई की जा रही है सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने कहगा कि पटना यूनिवर्सिटी में भवन निर्माण कार्य से जुड़ी एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट कार्यालय के किचन में कार्यरत एक महिला के साथ रेप की सूचना मिली थी। घटना उसी प्रोजेक्ट में कार्यरत एक मुंशी ने की है। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। एफएसएल टीम के माध्यम से घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। कमरे को सील कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *