अंबिकापुर. शहर के सद्भावना चौक पर महिला से बलात्कार के बाद जघन्य हत्याकांड (Rape and murder case) को लेकर युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास के नेतृत्व में सोमवार को युवा कांग्रेस सरगुजा ने गांधी चौक स्थित डाटा सेंटर में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के साथ-साथ जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस दौरान युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ने इस घटना को दिल्ली के निर्भया हत्याकांड जैसा बताते हुए भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर सवाल उठाए।
धरना सभा में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास ने कहा कि दिल्ली जैसी निर्भया कांड (Rape and murder case) पर भाजपा के महिला शक्ति की चुप्पी बेहद गंभीर है। वास्तव में महिलाओं के प्रति होने वाले घृणित अपराधों से भाजपा को कोई परेशानी नहीं होती, क्योंकि ऐसे अपराधियों का यह दल फूलमालाओं से स्वागत करती।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कल महिला कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया था। सडक़ों से गुजरने वाली महिलाएं स्वस्फूर्त उस हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा ले रही थीं। यह बतलाता है कि इस घटना को लेकर महिलाओं में कितना आक्रोश (Rape and murder case) है।
निगम में नेता प्रतिपक्ष शफ़ी अहमद ने कानून व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक महिला जिसके साथ बीच चौराहे पर हैवानियत हो रही थी, वह सहायता के लिए रात 1 बजे से 4 बजे तक चीखती रही लेकिन शहर की सुप्त पुलिस पेट्रोलिंग को कुछ अता पता ही नहीं चला।
निगम प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन (Rape and murder case) के नाम पर अम्बिकापुर निगम में बहुमत हासिल करने वाली भाजपा रोड लाइट तक का सही इंतजाम नहीं कर पा रही है। सडक़ों पर पसरे अंधेरे ने इन वारदातों की संभावनाओं को और भी बढ़ा दिया है।
Rape and murder case: मौन प्रदर्शन आज
प्रदर्शन (Rape and murder case) में प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व अध्यक्ष अजय अग्रवाल, संजय विश्वकर्मा, मो. इस्लाम, इंद्रजीत सिंह धंजल, सीमा सोनी, लक्ष्मी दास, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, लोकेश कुमार, आलोक सिंह, अशफाक अली, विकल झा, प्रीति सिंह, सोहन जायसवाल, रजनीश सिंह, निकी खान, सतीश बारी,
अविनाश कुमार, अमित सिंह, विकास गुप्ता, आतिफ खान व आकाश अग्रहरि शामिल रहे। धरना प्रदर्शन के बाद 6 अप्रैल को युवा कांग्रेस डाटा सेंटर के सामने मौन प्रदर्शन (Rape and murder case) करेगी। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ने कहा है कि आरोपी के गिरफ्तार होने तक युवा कांग्रेस लगातार प्रदर्शन करेगी।


