पूर्णिया में रेप के आरोपी ने खाया जहर, हालत गंभीर:पुलिस कस्टडी में GMCH में चल रहा इलाज; खेत में अकेला पाकर युवती से की थी दरिंदगी

पूर्णिया में महिला से रेप के आरोपी ने जहर खा लिया। गांव की युवती से रेप का आरोप है। वारदात के तीसरे दिन युवक ने जान देने की कोशिश की है। मुंह से झाग आता देखकर लोगों ने पुलिस और परिजनों को फोन करके घटना की सूचना दी। आनन- फानन में GMCH में एडमिट कराया गया है। जहां पुलिस की कस्टडी में इलाज चल रहा है। आरोपी की पहचान बहारकोना गांव निवासी बहादुर मुनि के बेटे मन्नू कुमार(22) के तौर पर हुई है घटना मीरगंज थाना क्षेत्र की है। रेप मामले में पहले भी जेल जा चुका है रेप पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार शाम मक्का खेत में काम कर रही थी। इस दौरान मन्नू वहां पहुंचा। कपड़े से मुंह ढककर खेत में जबरन गलत काम किया। वो दर्द से चीखती रही, लेकिन आरोपी ने उसे नहीं छोड़ा। रेप के बाद बेसुध हालत में छोड़कर भाग निकला। वो किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन उसे लेकर किसी तरह मीरगंज थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस की दबिश बढ़ते ही आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। साल 2024 में भी गांव की एक महिला से दुष्कर्म के मामले में वह जेल जा चुका है। साल भर पहले ही जेल से छूटा था। इसके बाद गुजरात चला गया था। वहां एक आलू कोल्ड स्टोरेज में काम करता था। करीब 10 दिन पहले ही गांव लौटा था। दूसरे गांव में छिपकर रह रहा था वहीं, इस संबंध में मीरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी पास के गांव में छिपा था, जहां उसने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने युवक के मुंह से झाग निकलते देखा। पूछताछ करने पर अपने परिजनों से जुड़ी जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी को अपनी कस्टडी में लेकर पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पूर्णिया में महिला से रेप के आरोपी ने जहर खा लिया। गांव की युवती से रेप का आरोप है। वारदात के तीसरे दिन युवक ने जान देने की कोशिश की है। मुंह से झाग आता देखकर लोगों ने पुलिस और परिजनों को फोन करके घटना की सूचना दी। आनन- फानन में GMCH में एडमिट कराया गया है। जहां पुलिस की कस्टडी में इलाज चल रहा है। आरोपी की पहचान बहारकोना गांव निवासी बहादुर मुनि के बेटे मन्नू कुमार(22) के तौर पर हुई है घटना मीरगंज थाना क्षेत्र की है। रेप मामले में पहले भी जेल जा चुका है रेप पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार शाम मक्का खेत में काम कर रही थी। इस दौरान मन्नू वहां पहुंचा। कपड़े से मुंह ढककर खेत में जबरन गलत काम किया। वो दर्द से चीखती रही, लेकिन आरोपी ने उसे नहीं छोड़ा। रेप के बाद बेसुध हालत में छोड़कर भाग निकला। वो किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन उसे लेकर किसी तरह मीरगंज थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस की दबिश बढ़ते ही आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। साल 2024 में भी गांव की एक महिला से दुष्कर्म के मामले में वह जेल जा चुका है। साल भर पहले ही जेल से छूटा था। इसके बाद गुजरात चला गया था। वहां एक आलू कोल्ड स्टोरेज में काम करता था। करीब 10 दिन पहले ही गांव लौटा था। दूसरे गांव में छिपकर रह रहा था वहीं, इस संबंध में मीरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी पास के गांव में छिपा था, जहां उसने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने युवक के मुंह से झाग निकलते देखा। पूछताछ करने पर अपने परिजनों से जुड़ी जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी को अपनी कस्टडी में लेकर पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *