डीडवाना-कुचामन में रेप का आरोपी गिरफ्तार:अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर लगातार करता रहा ब्लैकमेल

डीडवाना-कुचामन में रेप का आरोपी गिरफ्तार:अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर लगातार करता रहा ब्लैकमेल

डीडवाना-कुचामन जिले में रेप के एक मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। मारोठ थानाधिकारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। पीड़िता ने मारोठ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि करीब 9-10 महीने पहले उसे डरा-धमकाकर रेप किया गया और इस दौरान उसकी अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए गए।
आरोपी इन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को थाने के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल किया।
पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए फील्ड इंटेलिजेंस, आसूचना संकलन, संदिग्ध स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र और कॉन्स्टेबल राजीव कुमार की अहम भूमिका रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *