‘धुरंधर’ के सेट पर 3 वैनिटी वैन थी रणवीर सिंह के पास, इन अलग-अलग कामों में करते थे इस्तेमाल

‘धुरंधर’ के सेट पर 3 वैनिटी वैन थी रणवीर सिंह के पास, इन अलग-अलग कामों में करते थे इस्तेमाल

Ranveer Singh 3 Vanity Vans For Dhurandhar:  डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर जो इतिहास रचा, उसकी गूंज आज भी सुनाई दे रही है। अब जबकि फिल्म के दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज हो चुका है और फैंस रणवीर सिंह के ‘बीस्ट मोड’ को लेकर उत्साहित हैं, ऐसे में एक पुराना विवाद फिर से सामने आ गया है। यह विवाद जुड़ा है बॉलीवुड सितारों के भारी-भरकम ‘एंटोराज’ (निजी स्टाफ और सुविधाओं) पर होने वाले खर्च से।

क्रेडिट सीन से लीक हुआ वैनिटी वैन का राज (Ranveer Singh 3 Vanity Vans For Dhurandhar)

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर एक यूजर ने ‘धुरंधर‘ फिल्म के क्रेडिट्स (फिल्म खत्म होने के बाद आने वाले नाम) का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस स्क्रीनशॉट ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। इसमें एक्टर रणवीर सिंह के लिए इस्तेमाल की गई वैनिटी वैन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि लिस्ट में एक नहीं, बल्कि तीन वैनिटी वैन का नाम दर्ज है।  ‘हमजा वैन’ (रणवीर के किरदार का नाम), ‘हमजा स्टाफ वैन’ और ‘हमजा नॉर्मल वैन’।

Ranveer Singh 3 Vanity Vans For Dhurandhar

3 अलग-अलग कामों में इस्तेमाल होती है 3 वैनिटी वैन (3 Vanity Vans for 3 different works)

पिछले साल भी ‘हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रणवीर सिंह शूटिंग के दौरान तीन अलग-अलग वैनिटी वैन का इस्तेमाल करते हैं। खबर के अनुसार, एक वैन उनके निजी इस्तेमाल और आराम के लिए होती है, दूसरी वैन को उन्होंने चलते-फिरते जिम में तब्दील कर रखा है ताकि वह शूटिंग के बीच वर्कआउट कर सकें, और तीसरी वैन उनके प्राइवेट शेफ के लिए होती है, जहां उनके लिए डाइट मील तैयार किया जाता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि एक लग्जरी वैन की मेंटेनेंस और किराया महीने का करीब 10 से 15 लाख रुपये तक हो सकता है।

जायज या फिजूलखर्ची?

इस खुलासे के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि रणवीर सिंह एक ‘मेगास्टार’ हैं और उनकी फिल्मों ने 1300 करोड़ रुपये तक की कमाई की है, ऐसे में अगर वह अपनी सहूलियत के लिए कुछ मांगते हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। एक यूजर ने लिखा, “यह प्रोड्यूसर और एक्टर के बीच का कॉन्ट्रैक्ट है, अगर फिल्म इतनी कमाई कर रही है तो 15-20 लाख का खर्च कोई बड़ी बात नहीं।”

‘धुरंधर 2’ मार्च में होगी रिलीज (Dhurandhar 2 Release Date)

वहीं, दूसरी तरफ एक बड़ा वर्ग इसे ‘दिखावा’ और प्रोड्यूसर पर गैर-जरूरी बोझ मान रहा है। लोगों का कहना है कि जब फिल्म इंडस्ट्री बजट कम करने की बात कर रही है, तब एक ही कलाकार पर इतना खर्च करना समझ से परे है। फिलहाल रणवीर सिंह की तरफ से इन दावों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वह अपना पूरा ध्यान ‘धुरंधर 2’ की रिलीज पर लगा रहे हैं, जो 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब देखना यह है कि क्या यह विवाद फिल्म की चर्चाओं पर भारी पड़ता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *