Dhurandhar 2 Actor Manav Gohil: इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री और इंडस्ट्री के बाहर अगर किसी की चर्चा हो रही है तो वो है आदित्य धर और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की। फिल्म के कलाकार हों या दूसरे एक्टर्स सब फिल्म की पीक डिटेलिंग, एक्टिंग, गानों और कहानी की बात कर रहा है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी फिल्म की बम्बर सफलता की गवाही दे रहा है। फिल्म के छोटे-छोटे किरदारों को निभाने वाले एक्टर्स को भी उनके अभिनय के लिए तारीफ मिल रहीं है। वो भी खुलकर ‘धुरंधर 2’ के अपने एक्सपिरियंसेस को शेयर कर रहे हैं। ऐसे ही एक एक्टर हैं मानव गोहिल, जिन्होंने फिल्म में सुशांत बंसल का किरदार निभाया है ने रणवीर सिंह और आर माधवन के साथ काम और स्क्रीन शेयर करने के अपने अनुभव के बारे में बात की है।
‘सेट पर को-स्टार्स से इनसिक्योर रहते थे रणवीर सिंह और आर माधवन? ‘धुरंधर 2’ एक्टर मानव गोहिल ने किया खुलासा


