Deepika Padukone and Ranveer Singh Video: हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज‘ ने बॉक्स ऑफिस पर सनसनी मचा दी है। फिल्म ने रिलीज होते ही सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दर्शक फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसके मीम्स, वायरल वीडियो और थ्योरीज भी खूब साझा की जा रही हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने इसे ‘वायलेंट’ बताया और कुछ ने इसकी आलोचना भी खूब की है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लंच डेट पर देखा गया
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कामयाबी के बीच फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को मुंबई में एक लंच डेट पर देखा गया। दीपिका ने कैजुअल लुक में व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम पहनी थी, तो वहीं रणवीर ब्लू टी-शर्ट और कैप में खास अंदाज में दिखे। दरअसल, लंच के बाद जैसे ही ये कपल रेस्टोरेंट से बाहर निकला, तो उनके फैंस ने उन्हें तुरंत घेर लिया। हालांकि, सुरक्षा स्टाफ की मदद से रणवीर और दीपिका जल्दी अपनी कार में बैठ गए। बता दें, रणवीर के चेहरे पर हल्की मुस्कान थी और इसे पैप्स काफी पसंद कर रहे है।
फैंस ‘बब्बर शेर’ के नाम से रणवीर को पुकार रहे थे और दीपिका के चेहरे पर मुस्कान साफ देखी जा सकती थी। सुरक्षा कर्मियों ने फैंस से सावधानी बरतने को कहा और रणवीर ने खुद भी इस बात का ध्यान रखा कि कोई असुविधा न हो। ये पल भी कैमरों में कैद हुए और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
मैडी की एक्टिंग और शाश्वत सचदेव के म्यूजिक ने फिल्म को बनाया खास
इतना ही नहीं, फिल्म को कई बड़े स्टार्स से भी खूब सराहना मिली है। तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू ने ट्वीट किया, “#DhurandharTheRevenge एक धमाका है जिसे एकदम सही तरीके से बनाया गया है। रणवीर का बेहतरीन रूप देखने को मिला है। आदित्य धर ने जो किया है, वो वाकई कमाल का है। मैडी की एक्टिंग और शाश्वत सचदेव के म्यूजिक ने फिल्म को खास बनाया है। ये फिल्म एक बार जरूर देखी जानी चाहिए। टीम को मेरी तरफ से ढेरों बधाइयां।”
इसके साथ ही, राम गोपाल वर्मा, जूनियर NTR, अल्लू अर्जुन, अनुपम खेर, आलिया भट्ट जैसे कई स्टार्स ने भी फिल्म की तारीफ की है। बता दें, ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘धुरंधरः द रिवेंज’ ने अपने दमदार किरदारों, अच्छी कहानी और एक्शन के जरिए दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली है।


