Ranveer Allahbadia Girlfriend : सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया AKA BeerBiceps इन दिनों गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं। रणवीर आईपीएल मैच देखने जा रहे थे उसी दौरान दोनों को साथ देखा गया। इसके बाद दोनों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। आइए, रणवीर की नई गर्लफ्रेंड के बारे में जानते हैं (Who Is Ranveer Allahbadia Girlfriend)।
Ranveer Allahbadia New GF | नई गर्लफ्रेंड के साथ रणवीर इलाहाबादिया
रविवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) के बीच मैच देखने के लिए रणवीर एक लड़की के साथ दिखे। इसी बीच एक पैपराजी उनके पीछे भागा और बोला- रणवीर भाई कैसे हो?
इस पर रणवीर बोले- “भाई, गर्लफ्रेंड के साथ हूं।”
इसके बाद ये वीडियो लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर कमेंट भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं आईपीएल के कैमरा मैन ने भी उन्हीं पर फोकस रखा। इसके बाद दोनों के बारे में जमकर बातें हो रही हैं।
Juhi Bhatt Kaun Hai | जूही भट्ट कौन है?
पिछले साल दिवाली पर जूही के साथ रणवीर का नाम जुड़ा था। हालांकि, तब रिलेशनशिप को लेकर पुष्टि नहीं हुई थी। अब रणवीर ने खुद इसको लेकर स्पष्ट कर दिया है। जूही एक एक्टर और क्रिएटर हैं। ये लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट्स करती हैं। जूही बोल्ड फैशन के लिए जानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट् के अनुसार, वे उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली बताई जाती हैं।
Juhi Bhatt Instagram | जूही भट्ट इंस्टाग्राम
जूही को इंस्टाग्राम पर करीब 468k यूजर्स फॉलो करते हैं। इनको रणवीर भी इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। महिलाओं से जुड़े कंटेंट को पसंद करने वाली जूही को बेहद प्यार करते हैं।
जब रणवीर का टूटा था दिल…
बता दें, इससे पहले रणवीर ने अपने ब्रेकअप को लेकर बात की थी। बताया जाता है कि वो निक्की शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थे और बुरी तरह से ब्रेकअप हुआ था। इंडिया गॉट लैटेंट से पहले ही उनका दिल टूटा था। ये शो भी रणवीर के कारण विवादों में रहा था। जिसको लेकर देशभर में कई एफआईआर दर्ज हुए थे। हालही में इस विवाद को लेकर समय रैना ने रणवीर को रोस्ट भी किया।



