जबलपुर में BJP बूथ अध्यक्ष से मांगी फिरौती:बदमाशों ने दी धमकी, कहा- दुकान चलानी है तो हर महीने देने होंगे 50 हजार रुपए

जबलपुर में BJP बूथ अध्यक्ष से मांगी फिरौती:बदमाशों ने दी धमकी, कहा- दुकान चलानी है तो हर महीने देने होंगे 50 हजार रुपए

जबलपुर के कैंट थाना क्षेत्र में बीजेपी बूथ अध्यक्ष और पूर्व जिला मंत्री आशीष काटकर से बदमाशों ने खुलेआम 50 हजार रुपए की फिरौती मांगी है। आरोप है कि बदमाश हथियार लेकर उनकी दवाई दुकान में घुसे और जान से मारने की धमकी दी। घटना 29 जनवरी की शाम 5.30 बजे की है। पेंटी नाका इलाके में आशीष काटकर लंबे समय से मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि इलाके के ही बदमाश चिंटू रजक और रोशन ठाकुर दुकान में पहुंचे और कहा कि अगर दुकान शांति से चलानी है तो हर महीने 50 हजार रुपए देने होंगे। इनकार करने पर बदमाशों ने गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी। दुकान में घुसते दिखाई दे रहे बदमाश दुकान में मौजूद ग्राहकों के सामने हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बदमाशों की पूरी हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी बेखौफ होकर दुकान में घुसते हैं और धमकी देते हैं। आशीष काटकर का दावा है कि आरोपी हथियार लेकर आए थे, जिससे स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई। कैंट थाने में दर्ज कराई शिकायत पीड़ित बीजेपी नेता ने कैंट थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है। इसके बावजूद अब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। आशीष काटकर का कहना है कि उन्हें लगातार डराया जा रहा है, लेकिन पुलिस की तरफ से अब तक सिर्फ जांच का आश्वासन मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सत्ताधारी पार्टी के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा होता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *