सिटी रिपोर्टर | नवादा नवादा जिले के हिसुआ के प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी रंजीत जैन ‘बबलू’ को सर्वसम्मति से हिसुआ जैन समाज सह श्री चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर समिति का मंत्री चुना गया है। उनके चयन को लेकर जैन समाज में खुशी का माहौल है। बताया गया कि वे तत्कालीन मंत्री रहे स्वर्गीय हेमेंद्र जैन के पुत्र हैं। पिता के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद स्थानीय जैन समाज की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर रंजीत जैन ‘बबलू’ को मंत्री के रूप में चयनित किया गया।मंत्री पद पर निर्विरोध चयनित होने के बाद रंजीत जैन ‘बबलू’ ने कहा कि वे समाज और मंदिर के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे तथा समाज के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इधर स्थानीय जैन समाज के साथ ही नवादा जैन समाज के प्रतिनिधि और भगवान महावीर की प्रथम साधना स्थली पावापुरी के महामंत्री तथा पत्रकार दीपक जैन ने रंजीत जैन ‘बबलू’ को मंत्री चुने जाने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्यकाल में समाज और मंदिर के उत्तरोत्तर विकास की कामना की। सिटी रिपोर्टर | नवादा नवादा जिले के हिसुआ के प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी रंजीत जैन ‘बबलू’ को सर्वसम्मति से हिसुआ जैन समाज सह श्री चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर समिति का मंत्री चुना गया है। उनके चयन को लेकर जैन समाज में खुशी का माहौल है। बताया गया कि वे तत्कालीन मंत्री रहे स्वर्गीय हेमेंद्र जैन के पुत्र हैं। पिता के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद स्थानीय जैन समाज की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर रंजीत जैन ‘बबलू’ को मंत्री के रूप में चयनित किया गया।मंत्री पद पर निर्विरोध चयनित होने के बाद रंजीत जैन ‘बबलू’ ने कहा कि वे समाज और मंदिर के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे तथा समाज के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इधर स्थानीय जैन समाज के साथ ही नवादा जैन समाज के प्रतिनिधि और भगवान महावीर की प्रथम साधना स्थली पावापुरी के महामंत्री तथा पत्रकार दीपक जैन ने रंजीत जैन ‘बबलू’ को मंत्री चुने जाने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्यकाल में समाज और मंदिर के उत्तरोत्तर विकास की कामना की।


