रणजी ट्रॉफी- कर्नाटक पहली पारी में 293 रन पर ऑलआउट:जम्मू-कश्मीर को 291 रन की बढ़त मिली, आकिब नबी ने 5 विकेट लिए

रणजी ट्रॉफी- कर्नाटक पहली पारी में 293 रन पर ऑलआउट:जम्मू-कश्मीर को 291 रन की बढ़त मिली, आकिब नबी ने 5 विकेट लिए

रणजी ट्रॉफी फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक पर मजबूत पकड़ बना ली है। दोनों टीमों के बीच 2025-26 सीजन का फाइनल हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। शुक्रवार को चौथे दिन के पहले सेशन में कर्नाटक की टीम 293 रन पर सिमट गई। जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए। इस तरह को 291 रन की बढ़त मिली। मयंक अग्रवाल ने 160 रन बनाए
कर्नाटक ने आज सुबह 220/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 73 रन बनाए और आखिरी 5 विकेट गंवा दिए। टीम के लिए इस पारी में मयंक अग्रवाल ने शतक लगाया है। वे तीसरे दिन 130 रन बनाकर नाबाद थे। हालांकि चौथे दिन के खेल के दौरान वह 160 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद कर्नाटक की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 293 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नबी ने 5 विकेट लिए
जम्मू-कश्मीर की ओर से आकिब नबी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। उन्होंने 23 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट झटके। नबी ने केएल राहुल (13), करुण नायर (0), स्मरण रविचंद्रन (0), मयंक अग्रवाल (160) और शिखर शेट्टी (0) के विकेट लिए। तीसरे दिन जम्मू 584 पर ऑलआउट
रणजी ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक पर मजबूत पकड़ बना ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक ने 220 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए। जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए। इस तरह कर्नाटक अब भी 364 रन से पीछे है। पूरी खबर… दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर का स्कोर 527/6
बुधवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने 6 विकेट खोकर 527 रन बना लिए। साहिल लोत्रा 57 रन और आबिद मुश्ताक 20 रन पर नाबाद। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। पूरी खबर… पहले दिन शुभम पुंदीर ने शतक लगाया
पहले दिन जम्मू-कश्मीर के लिए शुभम पुंदीर ने शतक लगाया था। उन्होंने 121 रन की पारी खेली। उनके अलावा ओपनर यावर हसन ने 88 रन बनाए थे। पहले दिन टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे। दोनों विकेट प्रसिद्ध ने झटके थे। पूरी खबर… दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कर्नाटक: देवदत्त पडिकल (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, स्मरण रविरचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा। जम्मू-कश्मीर: पारस डोगरा (कप्तान), कमरान इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंदीर, अब्दुल समद, कन्हैया वाधवान, आबिद मुश्ताक, आकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *