पटना में चल रहे रणजी ट्रॉफी 2025-26 के प्लेट ग्रुप फाइनल मुकाबले का आज तीसरा दिन है। इससे पहले दूसरे दिन बिहार की टीम ने अपनी पहली पारी को आगे बढ़ाते हुए मजबूत बढ़त हासिल किया। बिहार ने अपनी पहली पारी में 135.5 ओवर में 522 रन बनाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मणिपुर की टीम ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं। मणिपुर अभी बिहार से 393 रन पीछे है। आज मणिपुर अपना खेल जारी रखेगी। विकेटकीपर बल्लेबाज बिपिन सौरभ ने 143 रन बनाए बिहार की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज बिपिन सौरभ ने शानदार पारी खेलते हुए 189 गेंदों पर 143 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा सूरज कश्यप ने नाबाद 83 रन की उपयोगी पारी खेलीय़ उनका साथ देते हुए खालिद ने 37 और प्रशांत कुमार सिंह ने 13 रन का योगदान दिया। कप्तान साकिबुल गनी के द्वारा पहले दिन बनाए गए 108 रन से टीम को मजबूत आधार मिला था, जिसका लाभ निचले क्रम के बल्लेबाजों को मिला है। हिमांशु सिंह और खालिद ने एक-एक विकेट लिए अपने लक्ष्य का पीछा करने उतरी मणिपुर की शुरुआत संभली हुई रही। करनाजीत यादव ने 21 और उलेन्याई ख्वैराकपम ने 26 रन और बशीद ने 13 रन बनाए। दिन का खेल समाप्त होने तक रोनाल्ड एम 38 और जॉनसन 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बिहार की ओर से गेंदबाजी में हिमांशु सिंह और खालिद को एक-एक विकेट मिला, जबकि सूरज कश्यप ने गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम के रन गति को कंट्रोल में रखा। शुरुआती ओवरों में टीम को कुछ विकेट गंवाने पड़े बिहार टीम को शुरुआती ओवरों में कुछ विकेट गंवाने पड़े। हिमांशु सिंह और पियूष कुमार सिंह जल्दी पवेलियन लौट गए, जबकि मंगलमय महरौर ने 43 रन और आकाश राज ने 101 गेंदों पर 50 रन बनाकर पारी को स्थिरता दी। मणिपुर की ओर से गेंदबाजी में रेक्स और जोतिन फेइरोइजाम ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी अनुशासित लाइन और लेंथ के साथ गेंद डाले। पटना में चल रहे रणजी ट्रॉफी 2025-26 के प्लेट ग्रुप फाइनल मुकाबले का आज तीसरा दिन है। इससे पहले दूसरे दिन बिहार की टीम ने अपनी पहली पारी को आगे बढ़ाते हुए मजबूत बढ़त हासिल किया। बिहार ने अपनी पहली पारी में 135.5 ओवर में 522 रन बनाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मणिपुर की टीम ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं। मणिपुर अभी बिहार से 393 रन पीछे है। आज मणिपुर अपना खेल जारी रखेगी। विकेटकीपर बल्लेबाज बिपिन सौरभ ने 143 रन बनाए बिहार की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज बिपिन सौरभ ने शानदार पारी खेलते हुए 189 गेंदों पर 143 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा सूरज कश्यप ने नाबाद 83 रन की उपयोगी पारी खेलीय़ उनका साथ देते हुए खालिद ने 37 और प्रशांत कुमार सिंह ने 13 रन का योगदान दिया। कप्तान साकिबुल गनी के द्वारा पहले दिन बनाए गए 108 रन से टीम को मजबूत आधार मिला था, जिसका लाभ निचले क्रम के बल्लेबाजों को मिला है। हिमांशु सिंह और खालिद ने एक-एक विकेट लिए अपने लक्ष्य का पीछा करने उतरी मणिपुर की शुरुआत संभली हुई रही। करनाजीत यादव ने 21 और उलेन्याई ख्वैराकपम ने 26 रन और बशीद ने 13 रन बनाए। दिन का खेल समाप्त होने तक रोनाल्ड एम 38 और जॉनसन 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बिहार की ओर से गेंदबाजी में हिमांशु सिंह और खालिद को एक-एक विकेट मिला, जबकि सूरज कश्यप ने गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम के रन गति को कंट्रोल में रखा। शुरुआती ओवरों में टीम को कुछ विकेट गंवाने पड़े बिहार टीम को शुरुआती ओवरों में कुछ विकेट गंवाने पड़े। हिमांशु सिंह और पियूष कुमार सिंह जल्दी पवेलियन लौट गए, जबकि मंगलमय महरौर ने 43 रन और आकाश राज ने 101 गेंदों पर 50 रन बनाकर पारी को स्थिरता दी। मणिपुर की ओर से गेंदबाजी में रेक्स और जोतिन फेइरोइजाम ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी अनुशासित लाइन और लेंथ के साथ गेंद डाले।


