गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए शहर के संवेदनशील और चिह्नित स्थानों पर 1500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लॉज, हॉस्टल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाट और बाजारों में सघन जाँच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। सभी पीसीआर और पेट्रोलिंग वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है। एसएसपी राकेश रंजन ने शहर के सभी प्रवेश मार्गों को चिह्नित कर वाहनों की कड़ी जाँच के आदेश दिए हैं। वे स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मोरहाबादी स्थित गणतंत्र दिवस के मुख्य आयोजन स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहाँ 40 से अधिक स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाए गए हैं, जहाँ जवानों की तैनाती की गई है। किसी भी वाहन को ड्रॉप गेट के आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मोरहाबादी क्षेत्र में कुल 700 जवान, 4 आईपीएस, 6 डीएसपी और 17 इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। 26 को सुबह 6 से शहर में बड़े वाहनों की नो इंट्री 26 जनवरी को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद रहेगी। कांके की ओर से रांची आने वाले बड़े वाहन बोड़या तक, चाईबासा से खूंटी होकर आने वाले वाहन बिरसा चौक तक, गुमला-सिमडेगा से आने वाले वाहन कटहल मोड़ व आईटीआई तक, जमशेदपुर की ओर से आने वाले वाहन दुर्गा सोरेन चौक व सदाबहार चौक तक ही जा सकेंगे। मोरहाबादी की ओर निजी वाहन सवारों के परिचालन पर भी रोक रहेगी। केवल पासयुक्त वाहनों को ही आयोजन स्थल की ओर आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने क्यूआरटी की 5 टीमें रिजर्व रखी हैं, जिनमें 200 जवान शामिल हैं। इसके अलावा टीयर गैस पार्टी की 4 टीमें भी अलर्ट मोड में रहेंगी। गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए शहर के संवेदनशील और चिह्नित स्थानों पर 1500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लॉज, हॉस्टल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाट और बाजारों में सघन जाँच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। सभी पीसीआर और पेट्रोलिंग वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है। एसएसपी राकेश रंजन ने शहर के सभी प्रवेश मार्गों को चिह्नित कर वाहनों की कड़ी जाँच के आदेश दिए हैं। वे स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मोरहाबादी स्थित गणतंत्र दिवस के मुख्य आयोजन स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहाँ 40 से अधिक स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाए गए हैं, जहाँ जवानों की तैनाती की गई है। किसी भी वाहन को ड्रॉप गेट के आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मोरहाबादी क्षेत्र में कुल 700 जवान, 4 आईपीएस, 6 डीएसपी और 17 इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। 26 को सुबह 6 से शहर में बड़े वाहनों की नो इंट्री 26 जनवरी को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद रहेगी। कांके की ओर से रांची आने वाले बड़े वाहन बोड़या तक, चाईबासा से खूंटी होकर आने वाले वाहन बिरसा चौक तक, गुमला-सिमडेगा से आने वाले वाहन कटहल मोड़ व आईटीआई तक, जमशेदपुर की ओर से आने वाले वाहन दुर्गा सोरेन चौक व सदाबहार चौक तक ही जा सकेंगे। मोरहाबादी की ओर निजी वाहन सवारों के परिचालन पर भी रोक रहेगी। केवल पासयुक्त वाहनों को ही आयोजन स्थल की ओर आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने क्यूआरटी की 5 टीमें रिजर्व रखी हैं, जिनमें 200 जवान शामिल हैं। इसके अलावा टीयर गैस पार्टी की 4 टीमें भी अलर्ट मोड में रहेंगी।


