रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जारी मेंस हॉकी इंडिया लीग 2025-26 में बुधवार को खेले गए दो मुकाबलों में दर्शकों को अलग-अलग अंदाज का हाई-वोल्टेज खेल देखने को मिला। पहले मुकाबले में वेदांता कलिंगा लांसर्स ने हैदराबाद तूफान्स को 1-0 से हरा कर लगातार चौथी जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में रांची रॉयल्स ने कप्तान टॉम बून की ऐतिहासिक पांच गोल की पारी की बदौलत एसजी पाइपर्स को 6-2 से हराकर जोरदार वापसी की और चौथे स्थान पर छलांग लगा दी। पहले मुकाबले में वेदांता कलिंगा लांसर्स ने अनुशासित डिफेंस और शानदार काउंटर अटैक के दम पर हैदराबाद तूफान्स को 1-0 से मात दी। मैच का एकमात्र गोल अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स (40वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार ड्रैग फ्लिक के जरिए किया, जो इस सीजन का उनका पांचवां गोल भी रहा। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें संतुलित नजर आईं। हैदराबाद ने बॉल पजेशन ज्यादा रखा, लेकिन गोल के मौके लांसर्स ने बनाए। लियाम हेंडरसन को शुरुआती बढ़त दिलाने का मौका मिला, लेकिन गोलकीपर जीन-पॉल डैनेबर्ग ने शानदार बचाव कर स्कोर बराबर बनाए रखा। दूसरे क्वार्टर में हैदराबाद ने दबाव बढ़ाया और सर्कल एंट्री में बढ़त बनाई, लेकिन गोल के सामने फिनिशिंग कमजोर रही। लांसर्स के हेंडरसन का एक शक्तिशाली शॉट पोस्ट से टकरा गया, जिससे गोल का मौका चूक गया। तीसरे क्वार्टर में खेल का रुख बदल गया। पेनल्टी कॉर्नर पर अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने सटीक ड्रैग फ्लिक से गेंद को जाल में पहुंचाया और लांसर्स को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद टीम ने मजबूत डिफेंस अपनाया और अंतिम क्वार्टर में हैदराबाद को गोल पर कोई प्रभावी शॉट लगाने का मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ लांसर्स अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जारी मेंस हॉकी इंडिया लीग 2025-26 में बुधवार को खेले गए दो मुकाबलों में दर्शकों को अलग-अलग अंदाज का हाई-वोल्टेज खेल देखने को मिला। पहले मुकाबले में वेदांता कलिंगा लांसर्स ने हैदराबाद तूफान्स को 1-0 से हरा कर लगातार चौथी जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में रांची रॉयल्स ने कप्तान टॉम बून की ऐतिहासिक पांच गोल की पारी की बदौलत एसजी पाइपर्स को 6-2 से हराकर जोरदार वापसी की और चौथे स्थान पर छलांग लगा दी। पहले मुकाबले में वेदांता कलिंगा लांसर्स ने अनुशासित डिफेंस और शानदार काउंटर अटैक के दम पर हैदराबाद तूफान्स को 1-0 से मात दी। मैच का एकमात्र गोल अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स (40वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार ड्रैग फ्लिक के जरिए किया, जो इस सीजन का उनका पांचवां गोल भी रहा। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें संतुलित नजर आईं। हैदराबाद ने बॉल पजेशन ज्यादा रखा, लेकिन गोल के मौके लांसर्स ने बनाए। लियाम हेंडरसन को शुरुआती बढ़त दिलाने का मौका मिला, लेकिन गोलकीपर जीन-पॉल डैनेबर्ग ने शानदार बचाव कर स्कोर बराबर बनाए रखा। दूसरे क्वार्टर में हैदराबाद ने दबाव बढ़ाया और सर्कल एंट्री में बढ़त बनाई, लेकिन गोल के सामने फिनिशिंग कमजोर रही। लांसर्स के हेंडरसन का एक शक्तिशाली शॉट पोस्ट से टकरा गया, जिससे गोल का मौका चूक गया। तीसरे क्वार्टर में खेल का रुख बदल गया। पेनल्टी कॉर्नर पर अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने सटीक ड्रैग फ्लिक से गेंद को जाल में पहुंचाया और लांसर्स को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद टीम ने मजबूत डिफेंस अपनाया और अंतिम क्वार्टर में हैदराबाद को गोल पर कोई प्रभावी शॉट लगाने का मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ लांसर्स अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।


