कल से 15 जनवरी तक हाई अलर्ट पर रांची पुलिस:शहर के जुआ अड्डों पर पुलिस की नज़र, अवैध शराब बेचते धराए तो होगी कार्रवाई

कल से 15 जनवरी तक हाई अलर्ट पर रांची पुलिस:शहर के जुआ अड्डों पर पुलिस की नज़र, अवैध शराब बेचते धराए तो होगी कार्रवाई

लोहड़ी, मकर संक्रांति, टुसू, पोंगल और सोहराय को देखते हुए रांची पुलिस शनिवार से 15 जनवरी तक हाई अलर्ट मोड में रहेगी। एसएसपी राकेश रंजन ने सभी डीएसपी व थानेदार के अलावा ओपी प्रभारी को इसके लिए विशेष दिशा-निर्देश दिया है। थानेदार व ओपी प्रभारी को दिए गए निर्देश में एसएसपी ने स्पष्ट कहा है कि 10 से 15 जनवरी तक अलग-अलग तिथियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, टुसू, पोंगल और सोहराय पर्व मनाया जाएगा। विभिन्न जगहों पर मेला का भी आयोजन होगा। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से विशेष तौर पर अलर्ट रहने की आवश्यकता है। महिला व युवतियों की सुरक्षा पर भी विशेष रूप से फोकस रखने को कहा गया है ताकि भीड़ का फायदा उठाते हुए कोई भी असामाजिक तत्व छेड़खानी या छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम न दे सके। शहर में जितने भी जुआ के अड्डे हैं, उनकी जानकारी जुटाकर ऐसे जगहों पर जुटने वाले लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। डीएसपी व थानेदार को आगाह करते हुए कहा गया है कि त्योहार के समय में कई जगहों पर अवैध शराब की बिक्री की जाती है जिसपर वह खुद नज़र रखेंगे और पकड़े जाने पर कार्रवाई करेंगे। नदी व जलाशयों के आसपास सादे लिबास में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी लोहड़ी, मकर संक्रांति, टुसू, पोंगल और सोहराय पर्व के दौरान नदी व जलाशयों में स्नान के अलावा दान करने की परंपरा रही है। ऐसे में पुलिस ने राजधानी में 10 से ज्यादा नदी व जलाशय को चिह्नित किया है जहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। स्नान करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ किसी प्रकार की घटना न हो, इसे लेकर थानेदार व ओपी प्रभारी को विशेष रूप से आगाह किया गया है। नदी, तालाब, डैम, घाट व जलाशय में सुरक्षा के सभी पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए गए सभी इंतजाम का विवरण भी तैयार करने का आदेश एसएसपी ने दिया है। सादे लिबास में भी जवानों को तैनात करने का प्लान तैयार किया गया है। मुर्गा लड़ाई व हब्बा-डब्बा खेलाया तो जाएंगे जेल एसएसपी ने मेला में मुर्गा लड़ाई का आयोजन कराने वालों के अलावा ऐसे जगहों को भी चिह्नित करने का निर्देश सभी थानेदारों को दिया है जहां हब्बा-डब्बा खेल चलता है। इन जगहों पर असामाजिक तत्व के लोगों के जमा होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है। सभी थानेदार को संबंधित क्षेत्र में रहने वाले वैसे लोगों की सूची तैयार करने को कहा गया है जो धर्म की आड़ में पहले गड़बड़ी कर चुके हैं। गड़बड़ी करने वाले जेल भेजे जाएंगे। मुर्गा लड़ाई व जुआ रोकने लिए 3 जगहों पर विशेष नज़र धुर्वा थाना क्षेत्र: शालीमार बाजार, मौसीबाड़ी। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र: मधुकम स्थित मुर्गा लड़ाई मैदान, इरगू टोला, पहाड़ी टोला, महुआ टोली, मधुकम। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र: जगन्नाथपुर मैदान, योगदा कॉलेज के पास पुंदाग रोड, शतरंजी बाजार। परेशानी हो तो इस नंबर पर करें संपर्क, मदद करेगी पुलिस एसएसपी 9431706136 सिटी एसपी 9431706137 ग्रामीण एसपी 9431706138 पुलिस कंट्रोल रूम 112 छेड़खानी-छिनतई रोकने के लिए ये जगह चिह्नित… लोहड़ी, मकर संक्रांति, टुसू, पोंगल और सोहराय को देखते हुए रांची पुलिस शनिवार से 15 जनवरी तक हाई अलर्ट मोड में रहेगी। एसएसपी राकेश रंजन ने सभी डीएसपी व थानेदार के अलावा ओपी प्रभारी को इसके लिए विशेष दिशा-निर्देश दिया है। थानेदार व ओपी प्रभारी को दिए गए निर्देश में एसएसपी ने स्पष्ट कहा है कि 10 से 15 जनवरी तक अलग-अलग तिथियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, टुसू, पोंगल और सोहराय पर्व मनाया जाएगा। विभिन्न जगहों पर मेला का भी आयोजन होगा। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से विशेष तौर पर अलर्ट रहने की आवश्यकता है। महिला व युवतियों की सुरक्षा पर भी विशेष रूप से फोकस रखने को कहा गया है ताकि भीड़ का फायदा उठाते हुए कोई भी असामाजिक तत्व छेड़खानी या छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम न दे सके। शहर में जितने भी जुआ के अड्डे हैं, उनकी जानकारी जुटाकर ऐसे जगहों पर जुटने वाले लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। डीएसपी व थानेदार को आगाह करते हुए कहा गया है कि त्योहार के समय में कई जगहों पर अवैध शराब की बिक्री की जाती है जिसपर वह खुद नज़र रखेंगे और पकड़े जाने पर कार्रवाई करेंगे। नदी व जलाशयों के आसपास सादे लिबास में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी लोहड़ी, मकर संक्रांति, टुसू, पोंगल और सोहराय पर्व के दौरान नदी व जलाशयों में स्नान के अलावा दान करने की परंपरा रही है। ऐसे में पुलिस ने राजधानी में 10 से ज्यादा नदी व जलाशय को चिह्नित किया है जहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। स्नान करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ किसी प्रकार की घटना न हो, इसे लेकर थानेदार व ओपी प्रभारी को विशेष रूप से आगाह किया गया है। नदी, तालाब, डैम, घाट व जलाशय में सुरक्षा के सभी पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए गए सभी इंतजाम का विवरण भी तैयार करने का आदेश एसएसपी ने दिया है। सादे लिबास में भी जवानों को तैनात करने का प्लान तैयार किया गया है। मुर्गा लड़ाई व हब्बा-डब्बा खेलाया तो जाएंगे जेल एसएसपी ने मेला में मुर्गा लड़ाई का आयोजन कराने वालों के अलावा ऐसे जगहों को भी चिह्नित करने का निर्देश सभी थानेदारों को दिया है जहां हब्बा-डब्बा खेल चलता है। इन जगहों पर असामाजिक तत्व के लोगों के जमा होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है। सभी थानेदार को संबंधित क्षेत्र में रहने वाले वैसे लोगों की सूची तैयार करने को कहा गया है जो धर्म की आड़ में पहले गड़बड़ी कर चुके हैं। गड़बड़ी करने वाले जेल भेजे जाएंगे। मुर्गा लड़ाई व जुआ रोकने लिए 3 जगहों पर विशेष नज़र धुर्वा थाना क्षेत्र: शालीमार बाजार, मौसीबाड़ी। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र: मधुकम स्थित मुर्गा लड़ाई मैदान, इरगू टोला, पहाड़ी टोला, महुआ टोली, मधुकम। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र: जगन्नाथपुर मैदान, योगदा कॉलेज के पास पुंदाग रोड, शतरंजी बाजार। परेशानी हो तो इस नंबर पर करें संपर्क, मदद करेगी पुलिस एसएसपी 9431706136 सिटी एसपी 9431706137 ग्रामीण एसपी 9431706138 पुलिस कंट्रोल रूम 112 छेड़खानी-छिनतई रोकने के लिए ये जगह चिह्नित…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *