‘रामायणम्’ में रणबीर कपूर का है डबल रोल, एक है राम तो दूसरा किरदार क्या? जानें

‘रामायणम्’ में रणबीर कपूर का है डबल रोल, एक है राम तो दूसरा किरदार क्या? जानें

Ranbir Kapoor Double Role In Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही भव्य फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म का टीजर ‘रामा’ रिलीज किया गया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। लोगों ने रणबीर को राम के अवतार में बेहद पसंद किया। हर जगह उनकी तारीफ हो रही है, लेकिन असली धमाका तो अब हुआ है। जब खुद रणबीर कपूर ने कन्फर्म किया है कि इस ऐतिहासिक फिल्म में वह केवल भगवान राम की भूमिका ही नहीं निभा रहे, बल्कि वह एक और किरदार में नजर आएंगे। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई लोगों में उनके दूसरे रोल को जानने की होड़ बढ़ गई। आइये जानते हैं दूसरा रोल रणबीर का क्या होगा… भगवान विष्णु के एक और शक्तिशाली अवतार ‘भगवान परशुराम’ के रूप में भी नजर आएंगे।

रणबीर का रामायणम् में है डबल रोल (Ranbir Kapoor Double Role In Ramayana)

करीब दो मिनट से लंबे इस टीजर में रणबीर कपूर को एक प्रतापी राजा और पराक्रमी योद्धा के रूप में दिखाया गया है। वीडियो में राम को राक्षसों से लोहा लेते और युद्ध के मैदान में शौर्य दिखाते देखा जा सकता है। हालांकि, फैंस के बीच एक खास सीन की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इस सीन में भगवान राम के सामने एक विशाल अस्त्र नजर आ रहा है। गौर से देखने पर पता चलता है कि यह वही शस्त्र (फरसा) है जिसे पौराणिक कथाओं और तस्वीरों में भगवान परशुराम का मुख्य हथियार माना जाता है। बस इसी सीन ने रणबीर के डबल रोल की खबरों पर मुहर लगा दी है। जी हां! रणबीर भगवान विष्णु के एक और शक्तिशाली अवतार ‘भगवान परशुराम’ के रूप में भी नजर आएंगे।

Ranbir Kapoor Double Role In Ramayana

एक है राम तो दूसरा किरदार है परशुराम (Ranbir Kapoor portraying both Lord Ram and his avatar Lord Parshuram)

हाल ही में ‘कोलाइडर’ से बातचीत के दौरान रणबीर ने इस अनोखे अनुभव पर दिल खोलकर बात की। उन्होंने कहा, “भगवान विष्णु के कई अवतार हुए हैं। भगवान राम और भगवान परशुराम दोनों ही उनके अलग-अलग रूप हैं। एक ही फिल्म में इन दोनों महान चरित्रों को निभाने का अवसर मिलना मेरे लिए किसी सपने जैसा और बेहद शानदार है।”

रणबीर ने बताया कि दोनों किरदारों को अलग दिखाने के लिए उन्होंने केवल बॉडी लैंग्वेज ही नहीं, बल्कि उनकी ‘आध्यात्मिकता’ और ‘मूल्यों’ पर काम किया है। उन्होंने कहा कि जब आप किसी किरदार के उद्देश्य और उसकी भावनाओं को गहराई से समझ लेते हैं, तो अभिनय अपने आप आसान हो जाता है।

Ranbir Kapoor Double Role In Ramayana

दिवाली पर मचेगा ‘रामायण’ का शोर (Ramayana Release Date)

करीब 4000 करोड़ के मेगा बजट वाली इस फिल्म में रणबीर के साथ साई पल्लवी ‘माता सीता’ और केजीएफ स्टार यश ‘रावण’ के दमदार रोल में नजर आएंगे। नितेश तिवारी ने इस महागाथा को दो भागों में बांटा है। फिल्म का पहला हिस्सा इसी साल दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा। फिलहाल, रणबीर के इस ‘डबल अवतार’ की खबर ने फैंस की बेताबी को कई गुना बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *