न्यू ईयर वेकेशन पर निकले रणबीर–आलिया:एयरपोर्ट पर एक्टर क्लीन-शेव अवतार में नजर आए

न्यू ईयर वेकेशन पर निकले रणबीर–आलिया:एयरपोर्ट पर एक्टर क्लीन-शेव अवतार में नजर आए

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नए साल से कुछ दिन पहले रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान रणबीर का नया लुक दिखाई दिया। वीडियो में रणबीर क्लीन-शेव लुक में दिखे। उन्होंने बाहर खड़े पैपराजी और फोटोग्राफर्स को थम्स-अप भी दिया। आलिया भट्ट ने भी पैपराजी का गर्मजोशी से स्वागत किया। वह मुस्कुराती नजर आईं, हाथ हिलाया और एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले फ्लाइंग किस भी दी। पिछले साल रणबीर और आलिया ने नया साल थाईलैंड में मनाया था। उस दौरान उनके साथ बेटी राहा और कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी थे। इस हफ्ते की शुरुआत में आलिया ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की थीं। उन्होंने मुंबई में अपनी मां सोनी राजदान के घर हुई क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में परिवार के खुशहाल पल दिखे। इनमें रणबीर, आलिया और उनकी बेटी राहा की प्यारी झलक भी शामिल थी। वर्क-फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द फिल्म अल्फा में नजर आएंगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला लिया गया है। यह फैसला सलमान खान की आने वाली वॉर फिल्म बैटल ऑफ गलवान से होने वाली टक्कर से बचने के लिए किया गया है। शिव रावैल के निर्देशन में बन रही फिल्म अल्फा वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इस फ्रेंचाइजी में एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान जैसी फिल्में शामिल हैं। अल्फा में आलिया भट्ट के साथ शरवरी और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *