पटना में रामनवमी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के तत्वावधान में आज जंक्शन स्थित महावीर स्थान मंदिर से राम रथ को रवाना किया जाएगा। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय सरावगी, आयोजन समिति के अध्यक्ष सरदार जगजीवन सिंह बबलू, महावीर मंदिर के सायन कुणाल समेत समिति के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहेंगे। आज महावीर मंदिर से रवाना होगा राम रथ रामनवमी महोत्सव की शुरुआत के रूप में आज श्री राम रथ को महावीर स्थान मंदिर परिसर से विधि-विधान के साथ रवाना किया जाएगा। यह रथ शहर में धार्मिक उत्साह का संदेश देगा और आगामी आयोजन की भव्यता का संकेत भी होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। 27 मार्च को होगा भव्य रामनवमी महोत्सव समिति के संयोजक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर पटना में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रामनवमी भगवान श्रीराम के प्राकट्य का उत्सव है और इसे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है। 52 भव्य झांकियों से सजेगा शहर इस वर्ष शोभायात्रा में कुल 52 आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी, जो दीघा से ट्रांसपोर्ट नगर और सिपारा से गायघाट तक विभिन्न इलाकों से गुजरेंगी। इन झांकियों में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों और आदर्शों को दर्शाया जाएगा। बड़ी संख्या में महिलाओं की भी इसमें सहभागिता सुनिश्चित की गई है। पूरे शहर में लगेगा राममय माहौल आयोजन समिति की ओर से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर राम ध्वज लगाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों पर भी राम ध्वज लगाएं। मोहल्लों की पूजा समितियों से झुग्गी और दलित बस्तियों में भी ध्वज स्थापित करने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा एक लाख विक्रम संवत कैलेंडर भी वितरित किए जाएंगे। आकर्षक सजावट और सुविधाओं की व्यवस्था रामनवमी के अवसर पर पटना के मुख्य मार्गों को आकर्षक तोरण द्वार और रोशनी से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल और शरबत की व्यवस्था भी सामाजिक संगठनों के सहयोग से की जाएगी। इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से कलाकार भाग लेंगे। मुंबई की बैंड, झारखंड की नृत्य मंडली, काशी से गंगा आरती की टीम, सिख समुदाय के निहंगों का प्रदर्शन और बंगाल के चंदननगर की लाइटिंग इस महोत्सव को और भी भव्य बनाएगी। डाकबंगला चौराहा स्थित श्रीराम चौक को विशेष रूप से सजाया जाएगा। पटना में रामनवमी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के तत्वावधान में आज जंक्शन स्थित महावीर स्थान मंदिर से राम रथ को रवाना किया जाएगा। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय सरावगी, आयोजन समिति के अध्यक्ष सरदार जगजीवन सिंह बबलू, महावीर मंदिर के सायन कुणाल समेत समिति के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहेंगे। आज महावीर मंदिर से रवाना होगा राम रथ रामनवमी महोत्सव की शुरुआत के रूप में आज श्री राम रथ को महावीर स्थान मंदिर परिसर से विधि-विधान के साथ रवाना किया जाएगा। यह रथ शहर में धार्मिक उत्साह का संदेश देगा और आगामी आयोजन की भव्यता का संकेत भी होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। 27 मार्च को होगा भव्य रामनवमी महोत्सव समिति के संयोजक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर पटना में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रामनवमी भगवान श्रीराम के प्राकट्य का उत्सव है और इसे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है। 52 भव्य झांकियों से सजेगा शहर इस वर्ष शोभायात्रा में कुल 52 आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी, जो दीघा से ट्रांसपोर्ट नगर और सिपारा से गायघाट तक विभिन्न इलाकों से गुजरेंगी। इन झांकियों में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों और आदर्शों को दर्शाया जाएगा। बड़ी संख्या में महिलाओं की भी इसमें सहभागिता सुनिश्चित की गई है। पूरे शहर में लगेगा राममय माहौल आयोजन समिति की ओर से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर राम ध्वज लगाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों पर भी राम ध्वज लगाएं। मोहल्लों की पूजा समितियों से झुग्गी और दलित बस्तियों में भी ध्वज स्थापित करने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा एक लाख विक्रम संवत कैलेंडर भी वितरित किए जाएंगे। आकर्षक सजावट और सुविधाओं की व्यवस्था रामनवमी के अवसर पर पटना के मुख्य मार्गों को आकर्षक तोरण द्वार और रोशनी से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल और शरबत की व्यवस्था भी सामाजिक संगठनों के सहयोग से की जाएगी। इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से कलाकार भाग लेंगे। मुंबई की बैंड, झारखंड की नृत्य मंडली, काशी से गंगा आरती की टीम, सिख समुदाय के निहंगों का प्रदर्शन और बंगाल के चंदननगर की लाइटिंग इस महोत्सव को और भी भव्य बनाएगी। डाकबंगला चौराहा स्थित श्रीराम चौक को विशेष रूप से सजाया जाएगा।


