बिहार विधानसभा सत्र के दौरान रामगढ़ से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक सतीश कुमार सिंह यादव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने विशेष रूप से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की। विधायक यादव ने बताया कि आरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पर चार जिलों का अत्यधिक बोझ है, जिसके कारण स्नातक स्तर के सत्र (सेशंस) में लगातार देरी हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रत्येक दो जिलों को मिलाकर कम से कम एक नया विश्वविद्यालय स्थापित किया जाए। उन्होंने रामगढ़ के ‘ग्राम भारती कॉलेज’ का भी मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि कॉलेज को एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त होने के बावजूद, तकनीकी अड़चनों के कारण वहां बीबीए (BBA) कोर्स शुरू नहीं हो पा रहा है। विधायक ने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि विभाग जल्द से जल्द सीटों का निर्धारण करे। उनका कहना था कि इससे स्थानीय युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा का लाभ मिल सकेगा और उनके भविष्य के अवसर बढ़ेंगे। बिहार विधानसभा सत्र के दौरान रामगढ़ से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक सतीश कुमार सिंह यादव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने विशेष रूप से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की। विधायक यादव ने बताया कि आरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पर चार जिलों का अत्यधिक बोझ है, जिसके कारण स्नातक स्तर के सत्र (सेशंस) में लगातार देरी हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रत्येक दो जिलों को मिलाकर कम से कम एक नया विश्वविद्यालय स्थापित किया जाए। उन्होंने रामगढ़ के ‘ग्राम भारती कॉलेज’ का भी मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि कॉलेज को एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त होने के बावजूद, तकनीकी अड़चनों के कारण वहां बीबीए (BBA) कोर्स शुरू नहीं हो पा रहा है। विधायक ने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि विभाग जल्द से जल्द सीटों का निर्धारण करे। उनका कहना था कि इससे स्थानीय युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा का लाभ मिल सकेगा और उनके भविष्य के अवसर बढ़ेंगे।


