अमृतसर | चीफ खालसा दीवान की हैड कोच रमनदीप कौर ने हाल ही में चंडीगढ़ में हुए 5वें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स-2026 में पंजाब हॉकी टीम की खिलाड़ी के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने अच्छा खेल दिखाते सिल्वर मेडल जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। रमनदीप कौर को चीफ खालसा दीवान हेड ऑफिस में दीवान के प्रधान डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, उपप्रधान संतोख सिंह सेठी ने विशेष तौर से सम्मानित किया। इस मौके पर तरलोचन सिंह, गुरभेज सिंह, डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स दीपिंदर सिंह आदि मौजूद थे।


