Ramadan Kareem Decoration: 2 हजार से भी कम बजट में रमजान पर लाइट, लालटेन और झूमर से सजाएं घर, देखने वाले पूछेंगे दुकान का पता

Ramadan Kareem Decoration: 2 हजार से भी कम बजट में रमजान पर लाइट, लालटेन और झूमर से सजाएं घर, देखने वाले पूछेंगे दुकान का पता

Ramadan Kareem Decoration: इस्लाम धर्म में माह-ए-रमजान के पवित्र महीने का खास महत्व होता है। इसलिए इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग इस पाक महीने का पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। माह-ए-रमजान 2026 का पाक महीना इस साल फरवरी से शुरू हो रहा है। रमजान में अल्लाह की इबादत, रोजे रखने के साथ ही घर की साफ-सफाई और सजावट का भी लोग खास ख्याल रखते हैं। इसलिए रमजान 2026 में अभी कुछ दिन बचे हैं, लेकिन फिर भी बाजारों में इसकी तैयारियों की रौनक अभी से देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर आए मेहमानों का स्वागत करने के लिए या परिवार और दोस्तों के साथ इफ्तार और सहरी के पलों को खास बनाने के लिए बजट में होम डेकोर आइडिया खोज रही हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज की इस स्टोरी में हम कुछ रमजान स्पेशल होम डेकोर आइडिया शेयर करने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने घर को सजा सकती हैं।

रमजान लाइट (Ramadan Lights)

Ramadan Lights

रमजान 2026 में घर को खूबसूरत बनाने के लिए चांद-सितारों को मिलाकर बने Ramadan Lights एक अच्छा ऑप्शन हैं। इन लंबी लाइट्स में छोटे-छोटे एलईडी बल्ब लगे होते हैं, जो वॉर्म व्हाइट या रंग-बिरंगी रोशनी देते हैं। इन्हें आप दीवार, खिड़की, नमाज के कोने, पर्दों या इफ्तार टेबल के पास लगा सकती हैं। इनमें अलग-अलग मोड भी होते हैं, जिससे आप इसे अपने मूड के हिसाब से बदल सकती हैं। इसके अलावा ये बैटरी से चलती हैं, इसलिए इन्हें आप कहीं भी बड़े आसानी से लगा सकती है।

रमजान कैलेंडर (Ramadan Calendar)

Ramadan Calendar

लकड़ी से बना वुडन रमजान कैलेंडर घर की सजावट के साथ-साथ रोजा काउंटडाउन देखने के लिए भी अच्छा रहता है। इसे आप टेबल या शेल्फ पर कहीं भी बड़े आसानी से रख सकती हैं।

लालटेन (Lanterns)

Lanterns

मेटल और ग्लास के लालटेन रमजान होम डेकोर के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन होते हैं। ये कम बजट में मिलने के साथ ही इनमें से निकलने वाली रोशनी घर के पूरे लुक को बदल देती है। वहीं इनका ट्रेडिशनल डिजाइन इन्हें टेबल, शेल्फ या हॉल में रखने पर बेहद खूबसूरत बनाता है।

वॉल आर्ट (Ramadan Mubarak Wall Art)

Ramadan Mubarak Wall Art

वॉल आर्ट किसी भी सिंपल से सिंपल घर को रॉयल लुक दे देता है। ऐसे में अगर आप इस रमजान कम बजट में अपने घर को अच्छा लुक देना चाहती हैं, तो वुडन वॉल आर्ट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। चांद-सितारों से बने डिजाइन के साथ Ramadan Mubarak लिखा हुआ वॉल आर्ट आप डबल साइड टेप की मदद से दीवार पर आसानी से लगा सकती हैं। बता दें, आप इन सभी होम डेकोर चीजों को बड़े ही आसानी से ₹2000 से भी कम बजट में ऑनलाइन या ऑफलाइन अपने आसपास के मार्केट से खरीद सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *