जगदीशपुर नगर के बाबू वीर कुंवर सिंह किला स्थित रामलीला मंच पर मंगलवार रात श्री रामनवमी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष रंजन सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में आगामी 27 मार्च को निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा को भव्य और यादगार बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस वर्ष की शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल करने का निर्णय लिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की झलक मिल सके। शोभायात्रा को भव्य रूप देने के लिए जगदीशपुर के ग्रामीण और नगर क्षेत्र की विभिन्न समितियों से समन्वय स्थापित कर उन्हें इसमें शामिल होने का अनुरोध किया जाएगा। मुख्य समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच कार्यों का बंटवारा भी किया गया। समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग शोभायात्रा में शामिल हो सकें। बैठक में शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में सचिव मयंक दुबे, उपाध्यक्ष आनंद कुमार छोटू, मनी सिंह राठौड़, अमर चौरसिया, नंद गोपाल चौधरी, मिलिंद चौधरी, आदित्य गुप्ता, राजू मिश्रा, अर्जुन प्रसाद, मुकेश कुशवाहा, नागेंद्र केशरी, रवि गुप्ता और सत्यदेव प्रसाद, विजय चौबे सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे। जगदीशपुर नगर के बाबू वीर कुंवर सिंह किला स्थित रामलीला मंच पर मंगलवार रात श्री रामनवमी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष रंजन सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में आगामी 27 मार्च को निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा को भव्य और यादगार बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस वर्ष की शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल करने का निर्णय लिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की झलक मिल सके। शोभायात्रा को भव्य रूप देने के लिए जगदीशपुर के ग्रामीण और नगर क्षेत्र की विभिन्न समितियों से समन्वय स्थापित कर उन्हें इसमें शामिल होने का अनुरोध किया जाएगा। मुख्य समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच कार्यों का बंटवारा भी किया गया। समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग शोभायात्रा में शामिल हो सकें। बैठक में शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में सचिव मयंक दुबे, उपाध्यक्ष आनंद कुमार छोटू, मनी सिंह राठौड़, अमर चौरसिया, नंद गोपाल चौधरी, मिलिंद चौधरी, आदित्य गुप्ता, राजू मिश्रा, अर्जुन प्रसाद, मुकेश कुशवाहा, नागेंद्र केशरी, रवि गुप्ता और सत्यदेव प्रसाद, विजय चौबे सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।


