श्री दंडी स्वामी मंदिर में नवरात्र पर राम कथा शुरू

लुधियाना | महानगर के सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन उपलक्ष्य पर श्री राम कथा का भव्य शंखनाद हो गया है। पंडित राज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस नौ दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को अत्यंत गरिमामय ढंग से किया गया। कथा के पहले दिन मंदिर परिसर से पवित्र ग्रंथ की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके पश्चात श्री दंडी स्वामी महाराज की आज्ञा लेकर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ग्रंथ पूजन संपन्न हुआ। व्यास पीठ पर विराजमान परम श्रद्धेय नरेश शर्मा ने प्रथम दिवस पर मंगलाचरण और महामंत्र के जाप के साथ भक्तों को राम भक्ति के सागर में डुबकियां लगवाईं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *