Ram Charan Birthday: सिर्फ ‘स्टार किड’ नहीं, मेहनत से बने सुपरस्टार, राम चरण के ये हैं 5 एतिहासिक रोल

Ram Charan Birthday: सिर्फ ‘स्टार किड’ नहीं, मेहनत से बने सुपरस्टार, राम चरण के ये हैं 5 एतिहासिक रोल

Ram Charan Birthday: साउथ के सुपरस्टार राम चरण ने अपने करियर में कई दमदार किरदार निभाए हैं, लेकिन कुछ भूमिकाएं ऐसी रहीं जिन्होंने उन्हें सिर्फ टॉलीवुड स्टार नहीं बल्कि पैन-इंडिया सुपरस्टार बना दिया। 27 मार्च को यानी आज वह अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आज हम आपको उनके करियर के उन 5 करियर-डिफाइनिंग रोल्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने राम चरण के स्टारडम को नई ऊंचाई दी।

ये हैं वो 5 फिल्में जिसे कर राम चरण की चमकी किस्मत (Ram Charan Birthday Today)

1. ‘चिरुथा’ में इस फिल्म में किया था डेब्यू

राम चरण ने फिल्म चिरुथा जो साल 2007 में आई थी। उससे एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। यह उनकी पहली फिल्म थी, लेकिन एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया। स्टार किड होने के बावजूद राम चरण ने अपनी एक्टिंग और डांस से यह साबित किया कि वह लंबी रेस के खिलाड़ी हैं। इस फिल्म ने उन्हें बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी दिलाया और इंडस्ट्री में मजबूत एंट्री भी दिलाई।

Ram Charan Birthday Today

2. मगधीरा हुई थी करियर का टर्निंग पॉइंट साबित

‘चिरुथा’ ने राम चरण को पहचान दिलाई थी, तो एस.एस. राजामौली की ‘मगधीरा’ ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। पुनर्जन्म की इस कहानी में ‘काल भैरव’ के रूप में उनकी वीरता और ‘हर्षा’ के रूप में उनका स्टाइल दर्शकों के दिल में उतर गया। 100 योद्धाओं से अकेले लड़ने वाला वो सीन आज भी सिनेमा प्रेमियों के रोंगटे खड़े कर देता है। इस फिल्म ने साउथ बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यह फिल्म उस समय की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी और राम चरण को साउथ इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स की सूची में शामिल कर दिया।

Ram Charan Birthday Today

3. ‘रंगस्थलम’ में निभाया था अनोखा किरदार

फिल्म रंगस्थलम साल 2018 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इसमें राम चरण ने ‘चिट्टी बाबू’ का किरदार निभाया, जो सुनने में कमजोर गांव का युवक होता है। इस फिल्म में उनके अभिनय को आलोचकों और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा। यह फिल्म साबित करती है कि राम चरण सिर्फ एक्शन स्टार ही नहीं, बल्कि दमदार अभिनेता भी हैं। इस भूमिका ने उन्हें नए दर्शक वर्ग से भी जोड़ा।

Ram Charan Birthday Today

4. ‘ध्रुवा’ में बने थे राम चरण IPS अधिकारी
फिल्म ध्रुवा जो 2016 में आई और जिसमें राम चरण ने एक आईपीएस अधिकारी का किरदार निभाया था। यह रोल उनके पिछले किरदारों से अलग था—ज्यादा परिपक्व, शांत और रणनीतिक। इस फिल्म में उनकी गंभीर अभिनय शैली और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को प्रभावित किया। इस भूमिका ने उनके करियर में विविधता जोड़ी और उन्हें एक मजबूत अभिनेता के रूप में स्थापित किया।

Ram Charan Birthday Today

5. ‘RRR’ ने दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

एस.एस. राजामौली की फिल्म RRR जिसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया था। ये फिल्म साल 2022 में आई थी और सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने राम चरण को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। फिल्म में ‘राम राजू’ का उनका किरदार बेहद प्रभावशाली रहा। दमदार एक्शन, भावनात्मक प्रदर्शन और स्क्रीन कमांड ने उन्हें ग्लोबल ऑडियंस के बीच लोकप्रिय बना दिया। फिल्म के गाने “नाटू नाटू” के ऑस्कर जीतने के बाद राम चरण की लोकप्रियता और बढ़ गई।

Ram Charan Birthday Today

इन पांच फिल्मों ने राम चरण को एक उभरते स्टार से पैन-इंडिया सुपरस्टार बना दिया। आज वह सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *