इंदौर में शिवाजी जयंती पर निकली रैली:भगवा ध्वज, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ महिलाएं भी हुई शामिल, गूंजे जयघोष

इंदौर में शिवाजी जयंती पर निकली रैली:भगवा ध्वज, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ महिलाएं भी हुई शामिल, गूंजे जयघोष

इंदौर में शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर मां जिजाऊ चौक (तीन पुलिया) से शिवाजी प्रतिमा स्थल तक भव्य रैली निकाली गई। आयोजन सर्व मराठी भाषी संघ के तत्वावधान में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। सर्व मराठी भाषी संघ के तत्वावधान में आयोजन रैली की शुरुआत मां जिजाऊ चौक पर शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद भगवा ध्वज, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ रैली निर्धारित मार्गों से आगे बढ़ी। जनप्रतिनिधि और संत भी हुए शामिल रैली में परम पूज्य तरानेकर महाराज, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सभापति मन्नालाल यादव, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, पार्षद सुनीता चौखंडे और ज्योति शरद पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पारंपरिक वेशभूषा में युवक-युवतियां आकर्षण बने रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। मार्ग में कई स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम समाप्त रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शिवाजी प्रतिमा स्थल पहुंची। यहां अतिथियों और समाजजनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया। सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए। कार्यक्रम में संघ पदाधिकारियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *