मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को राकेश सोलंकी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने की। वर्तमान में राकेश सोलंकी बुरहानपुर जिले की खकनार जनपद पंचायत के अध्यक्ष हैं। उन्होंने भाजपा के सांसद और विधायक होने के बावजूद जिले में जीत हासिल की थी। सोलंकी ने अपनी सादगी और व्यवहार कुशलता से कांग्रेस में अपनी अलग पहचान बनाई है। जनपद अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने खकनार में विकास कार्यों को गति दी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम किया। वे बुरहानपुर जिले में आदिवासियों के बीच कांग्रेस को मजबूत करने में सक्रिय रहे हैं। संगठन ने उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस पार्टी उनकी कार्यशैली और क्षमता का उपयोग कर आदिवासियों को संगठन से फिर से जोड़कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। यह नियुक्ति प्रदेश से लेकर जिले तक जमीनी स्तर के नेताओं को संगठन में नई भूमिकाएं देने की रणनीति का हिस्सा है। जिले के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह (शेरा भैय्या), शहर अध्यक्ष रिंकू टॉक, अजय सिंह रघुवंशी, प्रदेश सचिव इन्द्रसेन देशमुख, हमीद काजी, किशोर महाजन, जसलीन कीर, रामभाऊ लांडे, सरिता भगत, अमर यादव, दिनेश शर्मा, गेंदूबाई, सोहन सैनी, अंतरसिंग बर्डे, अशोक पाटिल, भारती पाटील, हरीश नारखेड़े, प्रकाश सिंह बैस सहित सभी जिलों के कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई दी है।


