राजसमंद. रिजर्व पुलिस लाइन राजसमंद में आयोजित 43वीं अंतर जिला रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन राजसमंद जिला पुलिस के खिलाड़ियों ने अदम्य साहस और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विभिन्न रोमांचक मुकाबलों के बीच राजसमंद ने कई स्पर्धाओं के फाइनल में स्थान बनाया और जूडो व एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
जूडो: राजसमंद के जांबाजों का शानदार प्रदर्शन
जूडो प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में कड़े मुकाबले देखने को मिले-
- 100 किग्रा वर्ग: राजसमंद के बलदेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) प्राप्त किया, जबकि उदयपुर के बाबूलाल दूसरे स्थान पर रहे।
- -100 किग्रा वर्ग: राजसमंद के सुरेंद्र सिंह ने दमदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) हासिल किया। उदयपुर के अनिल कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
- – 78 किग्रा महिला वर्ग: राजसमंद की सुजीत ने बेहतरीन तकनीक के साथ प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) जीता। उदयपुर की सोनू शर्मा द्वितीय तथा प्रतापगढ़ की शिला तृतीय स्थान पर रहीं।
एथलेटिक्स: 4 गुणा100 मीटर रिले रेस में स्वर्ण
मैदान पर तेज रफ्तार का प्रदर्शन करते हुए राजसमंद की महिला टीम ने 4 गुणा100 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। विजेता टीम में ममता, सुमित्रा, सुजीत और सरोज शामिल रहीं।
टीम स्पर्धाएं: फाइनल में पहुंचीं राजसमंद की टीमें
टीम इवेंट्स में भी राजसमंद का प्रदर्शन शानदार रहा। निम्नलिखित टीमें खिताबी मुकाबले (फाइनल) में पहुंच चुकी हैं:-
- हैंडबॉल: पुरुष वर्ग
- कबड्डी: महिला वर्ग
- वॉलीबॉल: महिला वर्ग
- बास्केटबॉल: महिला वर्ग
पुलिस अधीक्षक ने कहा खेल सिखाता अनुशासन
खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने कहा कि राजसमंद पुलिस के जवानों ने न केवल अनुशासन, बल्कि खेल के मैदान में भी अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। उन्होंने फाइनल में पहुंची टीमों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।


