Rajpal Yadav In Tihar Jail: बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव इस समय अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। करीब 9 करोड़ रुपये के पुराने कर्ज और चेक बाउंस मामले में वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं। कल यानी 12 फरवरी को उनकी सुनवाई थी, जिसमें उन्हें बेल नहीं मिली और उन्हें जो उम्मीद थी रिहा होने की वह खत्म हो गई।
राजपाल यादव एक बार फिर सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। ऐसे में उनके वकील ने बयान दिया था कि राजपाल यादव अपना आधा लोन दे चुके हैं, इसके बाद भी एक्टर की रिहाई नहीं हुई। अब सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आत्महत्या के बारे में क्या सोचते हैं उसके बारे में बातचीत की थी।
आत्महत्या पर राजपाल यादव का पुराना बयान वायरल (Rajpal Yadav In Tihar Jail)
‘बॉलीवुड बबल’ को दिए इस पुराने इंटरव्यू में राजपाल यादव कुदरत और पेड़ों का उदाहरण देते हुए जीवन का सार समझा रहे हैं। वह कहते हैं, “मेरा सपना ‘नेचर कुमार’ बनने का है। देखिए, एक पेड़ आंधी, तूफान, चिलचिलाती गर्मी और मूसलाधार बारिश सब झेलता है, लेकिन फिर भी अपनी जगह पर 500 सालों तक मजबूती से खड़ा रहता है। वह कभी सुसाइड नहीं करता। जब तक तूफान उसे पूरी तरह जड़ से उखाड़ न दे, वह डटा रहता है और उखड़ने के बाद भी उसकी जड़ें मिट्टी में जिंदा रहती हैं।”

जब अपने डर पर राजपाल यादव ने की थी बात (Rajpal Yadav Cheque Bounce Case)
आज जब राजपाल खुद एक कानूनी और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, तो उनके इस वीडियो की बातें लोगों के दिलों को छू रही हैं। वीडियो में वह युवाओं और मुश्किलों से घिरे लोगों से अपील करते दिख रहे हैं, “सुसाइड किसी समस्या का समाधान नहीं है। डर से बाहर निकलिए, मेरा यकीन मानिए आपको विजय जरूर मिलेगी। आपके जाने से सिर्फ आपके अपने दुखी होंगे, बाकी दुनिया चलती रहेगी। एक चींटी भी तब तक लड़ती है जब तक कोई उसे पैरों तले कुचल न दे। तो आप क्यों हार मान रहे हैं? फाइटर बनिए।”
बॉलीवुड के बड़े सितारों का मिला साथ (Rajpal Yadav Help Bollywood Celebrities)
राजपाल यादव के जेल जाने के बाद जिस तरह से फिल्म इंडस्ट्री उनके समर्थन में उतरी है, वह काबिल-ए-तारीफ है। सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन जैसे बड़े सितारों ने उन्हें न केवल अपना समर्थन दिया है, बल्कि आर्थिक रूप से भी हाथ बढ़ाया है। इंडस्ट्री के इस साथ ने राजपाल के परिवार को बड़ी राहत दी है।

राजपाल यादव ने कहा आत्महत्या नहीं फाइटर बनिए (Rajpal Yadav Comment On Suicide)
राजपाल यादव का यह वायरल वीडियो आज यह संदेश दे रहा है कि वक्त चाहे कितना भी खराब क्यों न हो, अगर इंसान का जमीर और लड़ने का जज्बा जिंदा है, तो वह दोबारा खड़ा हो सकता है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अपने इसी ‘फाइटर’ अंदाज के साथ राजपाल जल्द ही जेल से बाहर आएंगे और एक बार फिर सबको गुदगुदाएंगे।


